शरदीय नवरात्रों से लेकर दीपावली तक का समय बेहद शुभ होता है। मौसम में बदलाव के साथ-साथ त्योहारों की खुशी सर्वत्र व्याप्त होती है। नवरात्रों में पूरा वातावरण बेहद रोमानी और पवित्र होता है एक ओर मां भगवती की पूजा आराधना तो दूसरी ओर रामलीला सबकुछ मन को लुभाने वाला होता है। अगर आप इस समय देवी की पूजा करते समय श्रद्धा भक्ति के साथ वास्तु के सरल उपचारों केा अपनायेंगे, तो फिर आपको मनोवांछित फल की प्राप्ति होगी।













