19.07.2026, लखनऊ | हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रेरणास्रोत, पूज्यनीय स्वर्गीय श्री राजीव अग्रवाल जी की 19वीं पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन अर्पित किया गया।
स्वर्गीय श्री राजीव अग्रवाल जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, सेवा-भाव, उच्च नैतिक जीवन-मूल्य एवं मानवीय संवेदनाओं से ओत-प्रोत जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने कर्म, विचार एवं सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से सेवा, समर्पण और मानवता का जो आदर्श स्थापित किया, वह आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा।
हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट उनके आदर्शों एवं मूल्यों को अपना पथप्रदर्शक मानते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा एवं जनकल्याण की भावना के साथ निरंतर कार्य करने के लिए संकल्पित है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा हमें उनके दिखाए सेवा, सद्भाव और मानव कल्याण के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहने की शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करें।
"आपका जीवन हमारी प्रेरणा, आपकी स्मृतियाँ हमारी शक्ति और आपके आदर्श हमारे पथप्रदर्शक रहेंगे।"
इस अवसर पर स्वर्गीय श्री राजीव अग्रवाल जी के सुपुत्र एवं हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रबंध न्यासी श्री हर्ष वर्धन अग्रवाल, पुत्रवधू एवं ट्रस्ट की न्यासी डॉ. रूपल अग्रवाल, पुत्री श्रीमती रूबी अग्रवाल, पौत्र श्री तुलसी वर्धन अग्रवाल एवं श्री अनय वर्धन अग्रवाल, नाती श्री विवान माहेश्वरी तथा नातिन कु. मिश्का अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए तथा श्रद्धापूर्वक उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
#RajivAgarwal #राजीवअग्रवाल #श्रद्धांजलि #19वीं_पुण्यतिथि #पुण्यतिथि #SmritiDiwas #InspirationalLife #LegacyOfValues #ForeverInOurHearts #TributeToFather #Shradhanjali #Punyatithi #LegacyLivesOn #SocialService #Humanity #PublicWelfare #CommunityService #GivingBack #NGO #NonProfit #सेवा #समर्पण #मानवता #NarendraModi #PMOIndia
#HelpUTrust #HelpUEducationalandCharitableTrust
#KiranAgarwal #GyanVardhanAgarwal #HarshVardhanAgarwal #DrRupalAgarwal #RubyAgarwal
#TulsiVardhanAgarwal #AnayVardhanAgarwal #VivanMaheshwari #MikshaAgarwal
#followers #highlight #topfans
@MYogiAdityanath @cmouttarpradesh
@HelpUEducationalAndCharitableTrust @HelpU.Trust
@KIRANHELPU @GyanVardhanAgarwal @ruby.agarwal.906
@HarshVardhanAgarwal.HVA @HVA.CLRS @HarshVardhanAgarwal.HelpUTrust
@HelpUTrustDrRupalAgarwal @RupalAgarwal.HELPU @drrupalagarwal
@HelpUTrustDrRupal @TulsiVardhanAgarwal @AnayVardhanAgarwal
@followers @highlight @topfans