व्यापारियों का नहीं होने देंगे शोषण: प्रदेश उपाध्यक्ष लॉक डाउन में वैसे भी चाहे छोटा व्यापारी हो या फिर बड़ा, सभी आर्थिक रूप से कमजोर हुए हैं लेकिन व्यापारी कल्याण बोर्ड पूरा प्रयास कर रहा है कि पटरी दुकान दार से लेकर बड़े व्यापारी तक किसी का शोषण न हो सके। इसकेा लेकर बोर्ड लगातार प्रयासरत है। शनिवार को डाक बंगले पर आयोजित व्यापारिक समस्याओं पर उद्योग व्यापार मंडल व भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए व्यापारी कल्याण बोर्ड लखनऊ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों से फिक्स एमाउंट जो है उसे लिया जाए। इसको लेकर प्रस्ताव बनाकर भेजा गया था काफी हद तक इसके लागू होने की उम्मीद है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि यदि पटरी दुकानदार रजिस्ट्रेशन कराता है तो उसको फेरी नीति के तहत १० हजार का लोन भी दिया जाएगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश कुमार दीक्षित ने आठ सूत्री ज्ञापन भी सौंपा जिसमें लॉकडाउन में व्यापारियों का बिजली बिल माफ किया जाने, बैंक लिमिट में ब्याज माफ करने, गृहकर जलकर माफ किए जाने, खाद्य विभाग का लाइसेंस फर्म के नाम आजीवन हो। इस मौके पर युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता, राजन द्विवेदी, अवनीश त्रिवेदी, भरत त्रिपाठी, आशीष प्रजापति, कपिल श्रीवास्तव, कंचन मिश्रा, जीतेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।