मैं तुम्हे इसलिए प्यार नही करता
i don't love you
की तुम बहुत सुंदर हो,
because you're beautiful
और मुझे बहुत अच्छी लगती हो।
and i like you very much
मैं तुम्हे इसलिए प्यार करता हूं
i love you
की जब मैं तुम्हे देखता हूं,
because when I look at you
तो मुझे लगता है क्रांति होगी ।
i feel there will be revolution
– विद्रोही "इक आग का दरिया है"
बचना प्रेमकथाओं का किरदार बनने से
avoid being part of love stories
वरना सब तुम्हारे प्रेम पर तरस खाएँगे
else everyone will take pity on your love
– गीत चतुर्वेदी "चोरी"
तुम
you
जो
who
पत्नियों को अलग रखते हो
separates wives from
वेश्याओं से
prostitutes
और प्रेमिकाओं को अलग रखते हो
and separate lovers from
पत्नियों से
wives
कितना आतंकित होते हो
how terrified you must be
जब स्त्री बेख़ौफ़ भटकती है
when woman fearlessly wanders
ढूँढ़ती हुई अपना व्यक्तित्व
searching her identity
एक ही साथ वेश्याओं और पत्नियों
together in prostitutes and wives
और प्रमिकाओं में!
and lovers
– आलोकधन्वा "भागी हुई लड़कियाँ"
जिनका कोई घर नहीं होता—
they who don't have a home
उनकी होती है भला कौन-सी जगह?
which place then do they have?
कौन-सी जगह होती है ऐसी
which place is there
जो छूट जाने पर औरत हो जाती है।
that after being left becomes a woman
–अनामिका "बेजगह"

















