अभी अभी एक दोस्त ने बताया कि उसका बेल्जियम का कोई दोस्त है, जिसका नाम टिम है और टिम अभी भारत की यात्रा पर है. उसने बताया कि टिम के दाहिने पाँव पर, पाँव की पिंडली पर एक टैटू बना हुआ है. टैटू में बैगनी रंग के बादल है, पेड़ हैं, चिड़ियाँ हैं, नीचे आकाश-गंगा बनी हुई है और बादलों के भीतर, हिंदी में लिखा हैं, 'हम सब एक है.'
- पुष्कर.













