भारत के महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री का दर्जा पा चुके आचार्य चाणक्य ने मनुष्य के जीवन को सफल बनाने के लिए अनेकों नीतियां बनाईं. उन्होंने इन नीतियों को अपने नीति ग्रंथ (चाणक्य नीति) में समाहित किया. इसी नीति ग्रंथ के एक श्लोक में चाणक्य ने उन 6 चीजों के बारे में बताया है कि जिनके बारे में बुद्धिमान व्यक्ति कभी जिक्र तक नहीं करते. क्योंकि ऐसा करने से नुकसान होने की संभावना होती है. आइए जानते हैं उन 6 चीजों के बारे में... सुसिद्धमौषधं धर्मं गृहच्छिद्रं च मैथुनम्। कुभुक्तं कुश्रुतं चैव मतिमान्न प्रकाशयेत्॥ > चाणक्य के मुताबिक बुद्धिमान इंसान अगर किसी प्रकार की दवाई या औषधी ले रहा है तो उसके बारे में किसी और से नहीं बताना चाहिए.क्यों की इसका लाभ उठा कर आप के दुश्मन आप का अहित कर सकते है,जिसके कारण स्वास्थ्य पर उल्टा प्रभाव पड़ता है। > चाणक्य कहते हैं कि विकट से विकट स्थिति में भी अपने घर का भेद- रहस्य- राज, किसी दूसरे को नहीं बताना चाहिए. ऐसा करने पर बाहरी लोग या दुश्मन फायदा उठा सकते हैं , आप के परिवार में कलह- झगड़ा करबा सकते हैं और आपको बर्बाद कर सकते हैं। > अपने परिवार के किसी सदस्य की किसी दूसरे से बुराई नहीं करनी चाहिए चाहे वो कितना भी बुरा हो, आपस में एक दूसरे से कोई शिकायत है भी तो उसे खुद से ही सुलझाने की कोशिश करते रहनी चाहिए. दूसरों को बताने पर वो आपके परिवार का उपहास करते हैं और सम्मान को ठेस पहुंचाते हैं समाज मे सम्मान घटता है, परिवार के किसी भी व्यक्ति का इज्जत या सम्मान क्यों ना हो हमारा ही समान है ऐसा समझना चाहिए। > अपने स्त्री या मर्द के साथ प्रेम प्रसंग में "संभोग" के दौरान गलती हो जाए तो उसके बारे में किसी बाहर बाले-दूसरे व्यक्ति को नहीं बताना चाहिए. इन चीजों को बताने पर समाज आप पर और आपके चरित्र पर संदेह करने लगता है। > चाणक्य के मुताबिक मनुष्य को चाहिए कि अगर उसे किसी ने प्रेम से अपने घर पर भोजन करबाया है वह भोजन मे स्वाद नहीं है, अगर खराब भोजन करना पड़े या करे तो उसके बारे में किसी से न बताए। > श्लोक के अंत में चाणक्य ने कहा है कि खुद के आँखों से देखे या अन्य लोगों से सुने बुरे शब्दों को बुराइयों को चुगली को दूसरों तक नहीं पहुंचने देना चाहिए. बुराई और निंदा वाले शब्दों को खुद तक ही रखना चाहिए. इससे आपका मान-सम्मान बना रहता है। इस सभी नियमों का पालन कर के आइये हम सभी सुखी जीवन का अनुभव करें। "नमस्कार जी, धन निरंकार जी" https://www.instagram.com/p/CrpGS8QoxF_/?igshid=NGJjMDIxMWI=














