सरायकेला-खरसावां जिले के चौका में एनएच-33 पर भीषण सड़क हादसा, हाईवा ट्रेलर से टकराई; चालक और खलासी की मौत
चांडिल : सड़क हादसे थमने का नहीं ले रहे हैं। हर दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। सरायकेला-खरसावां जिले के चौका थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से जा भिड़ी। हादसे में हाइवा चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ट्रेलर सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान हाइवा (संख्या…















