चैतन्य भारत न्यूज
नई दिल्ली. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने नौकरी करने वालों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है। जानकारी के मुताबिक, अब प्रॉविडेंट फंड (पीएफ) अकाउंट को भी आपको अपने आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी हो गया है। हाल ही में EPFO ने अपने सब्सक्राइबर्स के लिए एक ऑनलाइन सर्विस शुरू की है। इस सर्विस के जरिए आप आसानी से अपने PF अकाउंट को आधार से लिंक करा सकते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि पीएफ खाताधारकों को उनके पीएफ से जुड़े अपडेट्स के बारे में हर जानकारी मिलती रहेगी। आइए अपको बताते हैं कि पीएफ को आधार से लिंक करने के लिए क्या हैं 5 आसान तरीके-
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
सबसे पहले आपको EPFO की वेबसाइट www.epfindia.gov.in पर जाकर अपना आईडी पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा
इसके बाद आपको Online Services >> e-KYC Portal>> link UAN aadhar पर क्लिक करना होगा।
फिर उस पेज पर जाकर आपको अपना UAN नंबर और UAN अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपलोड करना है।
अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP नंबर आएगा। उस OTP नंबर को OTP बॉक्स में भरने के बाद उसके नीचे दिए गए आधार के बॉक्स में अपना 12 डिजिट का आधार नंबर भर दें। फिर उस फॉर्म को जमा कर दें।
अब आपके सामने प्रॉसिड टू ओटीपी वैरिफिकेशन ऑप्शन आएगा। इस पर क्लिक कर दें।
एक बार फिर से आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल्स को वेरिफिकेशन करने के लिए अपने आधार से लिंक मोबाइल नंबर या फिर मेल पर OTP जेनेरेट करना होगा।
जब यह वेरिफिकेशन हो जाएगा उसके बाद आपका आधार आपके PF अकाउंट लिंक हो जाएगा।
ये भी पढ़े...
बदलने जा रहे हैं PF के पेंशन नियम, 6 करोड़ लोगों पर होगा असर
PF का पैसा निकालना हुआ मुश्किल! कुछ नियमों में हुआ बदलाव
6 करोड़ लोगों के PF खाते में आएंगे ज्यादा पैसे, ऐसे चेक करें पासबुक
Read the full article