पूर्ण आत्मज्ञान कब प्राप्त होता है?
अचिंत्य - हम में से बहुत सारे लोगों के मन में आत्मज्ञान के संबंध में कई तरह के भ्रम हैं, कई तरह की गलत धारणाएं हमने बना ली हैं। जैसे बहुत सारे लोगों को लगता है कि आत्मज्ञान में आपको किसी दिन किसी दिव्य ज्योति के दर्शन होते है, किसी परमात्मा के दर्शन होते है और फिर जैसे आपका चेहरा चमकने लगता है जैसे कोई ओरा आपको घेर लेता है। आत्मज्ञान को लेकर यह भ्रम है लोगों का।
इसी के साथ बहुत सारे लोगों को आत्मज्ञान के संबंध में ऐसा भी भ्रम रहता है कि आत्मज्ञान मिलने पर हमको कोई दिव्य ज्ञान, बहुत सारा ज्ञान एकदम से प्राप्त हो जाता है और फिर बुद्ध की तरह हमसे ज्ञान बरसने लगता है तो आत्मज्ञान मतलब कोई अदभुत ज्ञान हमें मिल जायेगा फिर हम वो बांटेंगे और वो परेशान हो जाते हैं उनको ऐसा कोई ज्ञान नहीं मिलता है तो कि इतने दिन से साधना कर रहे है लेकिन अभी तक मिला क्यो नहीं।
इसी के साथ बहुत सारे लोगों के मन में ये भी धारणा होती है आत्मज्ञान के संबंध में कि आत्मज्ञान किसी तरह की कोई उपलब्धि है, कोई अचीवमेंट है जो किसी दिन जाकर समाप्त हो जाती है। माने एक दिन ऐसा आता है जब हमें आत्मज्ञान हो जाता हैं और फिर हो गया काम पूरा और ये बाते उन लोगों के मन में आती है जो आत्मज्ञान के नाम पर बहुत सारी विधियां या कुछ करते हैं तो उनको लगता है कि अच्छा इतने दिन तक करना पड़ेगी और जब मिल जायेगा फिर इनसे छुटकारा मिलेगा तो विधियां अपनाते है विधियां ही उनके लिए बोझ जाती है बंधन बन जाती है फिर परेशान होते रहते हैं कब होगा, कब होगा ताकि इस मुक्ति मिले।
तो क्या यही आत्मज्ञान है ? नहीं। आत्मज्ञान वो नहीं है जो आप सोच रहे है। जो इस तरह की कल्पना की जा रही है। इन सब से आत्मज्ञान का कोई संबंध नहीं है।
सबसे पहले तो आत्मज्ञान किसी तरह की कोई उपलब्धि, कोई अचीवमेंट नहीं है। आत्मज्ञान कोई ऐसी चीज नहीं है जो किसी दिन किसी स्थिति में पहुंच कर प्राप्त होगी और आत्मज्ञान का कभी कोई अंत नहीं होता है। किसी तरह का निष्कर्ष निकाल लेना आत्मज्ञान नहीं है क्योंकि जो मन कुछ निष्कर्ष निकाल कर वहीं पर रुक जाता है। जो मन सीखना, जानना बंद कर देता है वह मन तो मुर्दा है। तो ना तो आत्मज्ञान कोई उपलब्धि है, ना ही ये कभी खत्म होता है और ना ही इस में किसी निष्कर्ष पर रुक जाना होता है बल्कि आत्मज्ञान तो स्वयं को जानते रहने की एक सतत प्रक्रिया है। क्यो? क्योंकि आप अपने आप को स्वयं को जो जानते है, जो मानते है। जिसे आप कहते है ये “मैं” वो लगातार बदल रहा है और बाहर पूरा अस्तित्व जो है वह भी बदल रहा है तो अस्तित्व में कुछ भी स्थायी नहीं है हर क्षण सतत स्वयं को जानते रहना होता है क्योंकि अस्तित्व में हर क्षण आपके लिए नया है। प्रत्येक अनुभव आपके लिए नया है और जितना अधिक आप स्वयं को जानते जाते है उतनी अधिक स्पष्टता आपको आती जाती है जैसे जैसे आप जानते जाते है स्पष्टता आती जाती है तो आत्मज्ञान कोई उपलब्धि नहीं, उसका कोई अंत नहीं बल्कि आत्मज्ञान हर क्षण स्वयं के प्रति सजग रहने की, अवेयर रहने की एक सतत प्रक्रिया है जो जीवन पर्यन्त चलती रहती है। सीखते रहने की सतत जानते रहने की प्रक्रिया को ही तो ध्यान कहते है। यह सजगता ही तो वो ध्यान है। स्वयं के प्रति सजग रहने का मतलब अपने कर्मों के प्रति सजग रहना, अपने वचनों के प्रति सजग रहना, अपने चुनावों के प्रति सजग रहना क्या चुन रहे हो, किसे चुन रहे हो, क्यों चुन रहे हो उनके प्रति सजग रहना। अपने विचारों के प्रति सजग रहना क्या विचार है, कहा से आ रहे है, क्यों उठ रहे है। अपनी वृत्तियों के प्रति सजग रहना। इन सबके प्रति सजग रहना ध्यान का ही हिस्सा है इससे अलग ध्यान और कुछ नहीं होता है। और ये जो सजगता होती है अवेयरनेस, अवलोकन होता है कर्मों के प्रति, चुनावों के प्रति, विचारों के प्रति, वृत्तियों के प्रति, अहंकार के प्रति इसी के माध्यम से स्वयं को लगातार जानते है और हमने कहां की जितना अधिक आप स्वयं को जानते जायेंगे उतनी अधिक स्पष्टता बढ़ती जाएगी।
पूर्ण पोस्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 👉
Discover insightful articles and content that enlightens and inspires you on your journey towards truth and knowledge.


















