तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी से मुलाकात करना आमिर खान को पड़ी भारी, हो रहे जमकर ट्रोल
चैतन्य भारत न्यूज बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अनचाहे कारणों से विवादों में हैं। इन दिनों आमिर खान अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की में हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात भी की। लेकिन दोनों की ये मुलाकात कुछ लोगों को रास नहीं आई। इसके बाद सोशल मीडिया पर आमिर खान को जमकर ट्रोल किया जाने लगा। I had the great pleasure of meeting @aamir_khan, the world-renowned Indian actor, filmmaker, and director, in Istanbul. I was happy to learn that Aamir decided to wrap up the shooting of his latest movie ‘Laal Singh Chaddha’ in different parts of Turkey. I look forward to it! pic.twitter.com/3rSCMmAOMW — Emine Erdoğan (@EmineErdogan) August 15, 2020 तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित राष्ट्रपति भवन हुबेर मैंशन में हुई इस मुलाकात की तस्वीर को तुर्की की प्रथम महिला एमीन ने शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'इस्तांबुल में दुनिया के मशहूर इंडियन ऐक्टर, फिल्ममेकर और डायरेक्टर आमिर खान से मुलाकात कर खुशी हुई। मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आमिर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फाइनल शूटिंग तुर्की के अलग-अलग हिस्सों में कर रहे हैं।' I had the great pleasure of meeting @aamir_khan, the world-renowned Indian actor, filmmaker, and director, in Istanbul. I was happy to learn that Aamir decided to wrap up the shooting of his latest movie ‘Laal Singh Chaddha’ in different parts of Turkey. I look forward to it! pic.twitter.com/3rSCMmAOMW — Emine Erdoğan (@EmineErdogan) August 15, 2020 हालांकि भारत और तुर्की के कुछ तनावपूर्ण मुद्दों को देखते हुए कुछ लोगों को आमिर की यह मुलाकात रास नहीं आई और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर इसकी आलोचना की। एक यूजर ने आमिर को ट्रोल करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'आमिर खान ने स्वतंत्रा दिवस की शुभकामनाएं नहीं दी, लेकिन उनके पास टर्किश की पहली महिला के साथ वक्त बिताने का काफी समय था। लग रहा है कि किरण और आमिर को अपना नया घर मिल गया है, क्योंकि भारत असहिष्णु है।' #AamirKhan can go to Turkey and meet Emine #Erdogan, wife of Recep who openly challenges India's sovereignty from Pak's parliament ! But won't attend Shalom India fest in Mumbai itself, where Netanyahu and Modi were present too. pic.twitter.com/Hfx4U8bQw8 — Satyam Shivam (@AazaadSatyam) August 16, 2020 एक और यूजर ने लिखा, 'आज के समय में तुर्की का रुख पूरी तरह से भारत विरोधी है। सरकार ने किसी भी तरह की तुर्की यात्रा के लिए सलाह नहीं दी है। भारत के एक सुपरस्टार ने टर्किश फर्स्ट लेडी के साथ मुलाकात की है। एंटी नेशनल न बोले तो क्या बोलें।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें जल्द पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, जिन्हें हम हीरो कहते हैं और जिन्हें हम अपनी मेहनत की कमाई देते हैं। क्या बॉलीवुड सितारों को ऐसे देशों को एक मजबूत संदेश देने में कोई भूमिका नहीं होनी चाहिए? आमिर खान यह निराशाजनक है।' I had the great pleasure of meeting @aamir_khan, the world-renowned Indian actor, filmmaker, and director, in Istanbul. I was happy to learn that Aamir decided to wrap up the shooting of his latest movie ‘Laal Singh Chaddha’ in different parts of Turkey. I look forward to it! pic.twitter.com/3rSCMmAOMW — Emine Erdoğan (@EmineErdogan) August 15, 2020 गौरतलब है कि कश्मीर और आर्टिकल 370 के मुद्दे पर तुर्की ने भारत सरकार के फैसलों की आलोचना की थी। इसके अलावा तुर्की अलग-अलग मौकों और मंचों पर पाकिस्तान का सपोर्ट करता रहा है। यही कारण है कि आमिर और तुर्की की प्रथम महिला की मुलाकात के चलते भारत के सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है। Read the full article











