Mobile App vs Website – Aapke Business Ke Liye Kya Best Hai?
जब भी आप अपने बिजनेस को ऑनलाइन ले जाना चाहते हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहला सवाल आता है — Mobile App vs Website में से आपके लिए सही क्या रहेगा? क्या मुझे अपने बिजनेस के लिए मोबाइल ऐप बनवाना चाहिए या फिर वेबसाइट ही काफी है? यह सवाल बिल्कुल नेचुरल है क्योंकि हर बिजनेस ओनर चाहता है कि वो सही टेक्नोलॉजी में पैसा और समय लगाए। लेकिन अक्सर बिजनेस ओनर्स के पास टेक्निकल क्लेरिटी नहीं होती। इसका फायदा कई बार IT एजेंसियां उठाती हैं। वे आपको यह कहकर समझाती हैं कि मोबाइल ऐप भी बनवाइए और वेबसाइट भी, ताकि उनका प्रोजेक्ट बड़ा हो और बिल भी ज्यादा बने। लेकिन असलियत यह है कि हर बिजनेस को मोबाइल ऐप की जरूरत नहीं होती। इसलिए यह समझना बहुत जरूरी है कि Mobile App vs Website who is best? — इसका जवाब आपके बिजनेस टाइप और कस्टमर की जरूरतों पर निर्भर करता है।









