donald-trump-tim-cook-apple-iphone-manufacturing-india-us-explained
Apple अमेरिकी कंपनी है तो अमेरिका में क्यों नहीं बनाती iPhone?
'मेक अमेरिका ग्रेट अगेन' का वादा कर सत्ता में आए डोनाल्ड ट्रंप अब कारोबारी व्यवस्था को बिगाड़ने पर लगे हैं. अब उन्होंने Apple के सीईओ टिम कुक से कहा है कि उनकी कंपनी भारत में iPhone का प्रोडक्शन न करे. भारत की बजाय अमेरिका में ही iPhone बनाए. कतर के दोहा में ट्रंप ने टिम कुक से बातचीत का जिक्र किया.
ट्रंप ने कहा, 'कल मुझे टिम कुक से थोड़ी परेशानी हुई. मैंने उनसे कहा, टिम, तुम मेरे दोस्त हो. मैंने तुम्हारे साथ बहुत अच्छा किया है. तुम 500 अरब डॉलर का निवेश लेकर आए है लेकिन मेरे सुनने में आ रहा है कि तुम पूरा प्रोडक्शन भारत में कर रहे हो. अगर तुम भारत का ख्याल रखना चाहते हो तो मैं नहीं चाहता कि तुम भारत में प्रोडक्शन करो.' ट्रंप ने टिम कुक को सलाह दी है कि वह भारतीय मार्केट के लिए भारत में iPhone बनाएं लेकिन अमेरिकी बाजार में मेड इन इंडिया iPhone बंद होने चाहिए.
ट्रंप ने दावा किया कि टिम कुक ने उनसे अमेरिका में प्रोडक्शन बढ़ाने का वादा किया है. हालांकि, Apple की तरफ से अभी तक इसे लेकर कुछ कहा नहीं गया हैॉ. न्यूज एजेंसी PTI ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि Apple भारत में निवेश करना जारी रखेगा और यहां iPhone का प्रोडक्शन करता रहेगा.
पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें👇
Apple अमेरिकी कंपनी है तो अमेरिका में क्यों नहीं बनाती iPhone?


















