भाजपा की ‘चंडीगढ़ साजिश’ के खिलाफ पंजाब लड़ेगा कानूनी और जन संघर्ष: हरपाल सिंह चीमा
आनंदपुर साहिब | 23 नवंबर 2025 : पंजाब की राजनीति में चंडीगढ़ मुद्दे को लेकर एक बार फिर तूफान खड़ा हो गया है। पंजाब के वित्त मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने केंद्र सरकार पर चंडीगढ़ को पंजाब से अलग करने की “साजिश” का आरोप लगाते हुए सख्त रुख अपनाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में चीमा ने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का वैध हिस्सा है, जिसे राज्य के 24 गांवों को उजाड़कर बसाया…









