अफवाह / रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी के निधन की झूठी खबर वायरल, भतीजे ने ट्वीट करके कहा- वे सकुशल हैं 'टेलीविजन सीरियल रामायण' में रावण का किरदार निभाने वाले एक्टर अरविंद त्रिवेदी की मौत की खबरें गलत हैं। @ujalanews follow us रविवार को सोशल मीडिया पर दिनभर उनके निधन की अफवाह चलती रही। जिसके बाद शाम को उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने एक ट्वीट करते हुए उनके सकुशल होने की जानकारी दी और झूठी खबर नहीं फैलाने की अपील की। अपने ट्वीट में कौस्तुभ ने लिखा, 'प्रिय सर्वजन, मेरे चाचा अरविंद त्रिवेदी 'लंकेश' पूरी तरह ठीक हैं और सुरक्षित हैं। अनुरोध है कि फर्जी खबरें फैलाना बंद करें और कृपया उनके सकुशल होने की खबर फैलाएँ। धन्यवाद।' #arvindtrivedi #raavan #lankesh #srilanka #india #ramayan #ramayana #ujalanews https://www.instagram.com/p/B_1ZqU2lgOy/?igshid=1t2h5ddv70hgv