मालाबार नेवल एक्सरसाइज का दूसरा चरण इसी महीने
नई दिल्ली: 3 नवम्बर से शुरू मालाबार नेवल एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना ने अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नौसैनिकों के साथ युद्धाभ्यास किया. बंगाल की खाड़ी में मालाबार नेवल एक्सरसाइज का पहला चरण संपन्न हो चुका है. इस युद्धाभ्यास का दूसरा चरण इसी महीने अरब सागर में होगा है. पहले चरण की एक्सरसाइज में भारतीय नौसेना के पांच युद्धपोत, एक सबमरीन ने हिस्सा लिया.
अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के जंगी जहाजों ने भी अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया. ऐसे वक्त में जब हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन अपनी विस्तारवादी नीति को विस्तार दे रहा है, तब चार शक्तिशाली लोकतांत्रिक देशों की नौसेनाओं का एक साथ आकर युद्धाभ्यास करना, चीन को सीधी चेतावनी है. कोरोना वायरस की महामारी के कारण लागू कोविड-19 प्रोटोकॉल्स को देखते हुए ‘नॉन-कॉन्टेक्ट-एट-सी’ फॉर्मेट में पूरी एक्सरसाइज हुई. यानी चारों देशों की नौसेनाओं ने दूर से ही अपने-अपने जौहर दिखाए. चार दिन की एक्सरसाइज के दौरान बंगाल की खाड़ी में चारों देशों के जंगी बेड़ों ने युद्ध की परिस्थितियां बनाकर अभ्यास किया.
पिछले 13 साल में यह पहली बार था, जब इन चार देशों की नौसेनाएं किसी नौसैनिक अभ्यास में एक साथ हिस्सा ले रही थीं. मालाबार एक्सरसाइज के पहले फेज में इंडियन नेवी के डिस्ट्रॉयर रणविजय, वॉरशिप शिवालिक, ऑफशोर पेट्रोल शिप सुकन्या, फ्लीट सपोर्ट शिप आईएनएस शक्ति और सबमरीन सिंधुराज ने हिस्सा लिया. जबकि अमेरिकी नौसेना की ओर से मिसाइल डिस्ट्रायर शिप जॉन-एस-मैक्केन ने बंगाल की खाड़ी में अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई. ऑस्ट्रेलियन नेवी का लंबी रेंज का वॉरशिप बैलारात और एमएच-60 हेलीकॉप्टर्स ने मालाबार एक्सरसाइज में अपने हुनर दिखाए और जापान मैरिटाइम सेल्फ डिफेंस ने भी शक्ति प्रदर्शन किया.
यूपी की 10 पॉलिटेक्निक को लैंग्वेज लैब के लिए मिलेगा 175 करोड़
भारत और अमेरिकी नौसेना के बीच इस अभ्यास की शुरुआत साल 1992 में हुई थी. साल 1998 तक दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच तीन दफे यह युद्धाभ्यास हुआ था. पहली बार यह युद्धाभ्यास केरल के मालाबार में हुई थी. साल 2007 में भी ऑस्ट्रेलिया इस युद्धाभ्यास में शामिल होने वाला था, लेकिन तब चीन की आपत्ति के बाद उसने मना कर दिया था.
https://kisansatta.com/second-phase-of-malabar-naval-exercise-this-month/ #America, #Australai, #Japan, #MalabarNavalExercise, #MalabarNavalExercise2020, #India #America, #Australai, #japan, #Malabar Naval Exercise, #Malabar Naval Exercise2020, india International, TECHNOLOGY, Top, Trending #International, #TECHNOLOGY, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प