शायद भारत का पहला यह रेलवे ओवरब्रिज होगा जो पिछले 5 वर्षों से पूरा नहीं हुआ है कभी ठेकेदार तो कभी रेलवे के अधिकारी अपनी लेटलतीफी के कारण लाखों लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं।
शायद भारत का पहला यह रेलवे ओवरब्रिज होगा जो पिछले 5 वर्षों से पूरा नहीं हुआ है कभी ठेकेदार तो कभी रेलवे के अधिकारी अपनी लेटलतीफी के कारण लाखों लोगों की परेशानी का कारण बने हुए हैं। बाड़मेर शहर से बॉर्डर की तरफ जाने का मात्र एक रास्ता है जहां से रोजाना सैकड़ो सेना और बीएसएफ के वाहन आते जाते हैं इसके अलावा लगभग आधा बाड़मेर जिला इसी रास्ते से होते हुए बाड़मेर जिला मुख्यालय से जुड़ता है।


















