सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने इस दौरान गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (UAPA) की व्याख्या को व्यापक किया। अदालत ने स्पष्ट किया कि मृत्य या विनाश, अर्थव्यवस्था को खतरे में डालने वाले कार्य भी हिंसा की श्रेणी में आते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि मुकदमे की सुनवाई में देरी का ‘ट्रंप कार्ड’ के रूप में उपयोग कर जमानत स्वीकृत नहीं की जा सकती। फैसले के अनुसार आरोपी संरक्षित गवाहों की जांच के बाद या एक वर्ष बाद पुनः जमानत याचिका दाखिल कर सकते हैं। यह फैसला UAPA के दायरे को मजबूत करता है और भविष्य में भी गंभीर गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के संकेत देता है। #uapa #supremecourt #umarkhalid #sharjeelimam #delhiriots #bailrejected #indiansupremecourt #legalupdate #nationalsecurity #criminallaw #constitutionalrights #harigeetpravaah #section43d5 #preventivedetention #nonbailable #india #terrorismcharges #lawinterpretation #judicialdecision #lawandorder












