Realme 6i boycott Chinese apps
Realme 6i और रियलमी कंपनी के भविष्य में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोन में भारत सरकार द्वारा बैन किए गए चीनी ऐप्स पहले से मौज़ूद नहीं होंगे। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Realme ने गुरुवार को यह ऐलान किया। केवल नए व आगामी स्मार्टफोन के लिए ही नहीं, बल्कि कंपनी ने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए भी चीनी ऐप्स को हटाने का हल निकाल लिया है। कंपनी ने मौजूदा स्मार्टफोन के लिए ओवर-द-एयर अपडेट ज़ारी करने की घोषणा की है, जो आने वाले दिनों में रोलआउट किया जाएगा। इस अपडेट के जरिए चीन के Cheetah Mobile द्वारा संचालित ‘Clean up Storage' फीचर को मौजूदा फोन से हटा दिया जाएगा। आपको बता दें, यह फीचर Clean Master ऐप पर आधारित है, जो कि उन 59 ऐप्स का हिस्सा है जिसे पिछले महीने भारत सरकार द्वारा बैन कर दिया गया था।
Realme ने ट्विटर के माध्यम से ऐलान किया, "आपकी डेटा प्राइवेसी रियलमी के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और हमने कभी भी किसी भी यूनिट के साथ यूज़र्स का डेटा साझा नहीं किया है।" कंपनी ने फैन्स और मीडिया के लिए लिखा, "रियलमी हमेशा उन क्षेत्रों के नियमों और कायदों का पालन करता है, जहां इसे संचालित किया जाता है और सरकार द्वारा आगे दिए गए निर्देशों का भी पालन किया जाएगा।"
बताया गया है कि शुक्रवार को लॉन्च होने वाले Realme 6i स्मार्टफोन में भारत सरकार द्वारा बैन की गई 59 ऐप में से किसी को भी प्री-लोड नहीं किया गया है। कंपनी ने यह भी साफ किया कि केवल रियलमी 6आई ही नहीं बल्कि कंपनी के भविष्य में लॉन्च होने वाले सभी स्मार्टफोन में भी इन प्रतिबंधित ऐप्स को शामिल नहीं किया जाएगा।
कंपनी ने यह भी बताया कि वह अपने यूज़र्स को स्मार्टफोन में प्री-लोडेड ऐप्स को भी अनइंस्टॉल करने का
Read the full article