तेजस्वी यादव की सख्त कार्रवाई: देवी-देवताओं का अपमान करने वाले विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सहित RJD के 10 नेता पार्टी से निष्कासित
पटना: बिहार की राजनीति में बगावत और अनुशासनहीनता पर अब RJD सुप्रीमो तेजस्वी यादव ने सख्त रुख अपना लिया है। दो दिन पहले रितु जायसवाल सहित 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने के बाद, अब तेजस्वी ने 10 और नेताओं को निष्कासित कर दिया है। इन सभी पर पार्टी के निर्णय का विरोध करने और अनुशासन तोड़ने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इनमें कई नेता टिकट नहीं मिलने के बाद बागी रुख अपनाए हुए…





