मनाली से जयपुर लौट रहे पर्यटकों की बस NH-152D पर ट्रक में घुसी
Mahendragarh Accident : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मनाली से जयपुर लौट रही पर्यटकों से भरी एक वॉल्वो बस राष्ट्रीय राजमार्ग-152D पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भयावह था कि ट्रक में लदे लोहे के एंगल बस के अगले हिस्से को चीरते हुए अंदर तक घुस गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस…












