जानें चावल की खीर एक ऐसी रेसिपी हैं जो झट से बनकर तैयार हो
चावल की खीर ऐसी है जो हर त्योहार पर लोग बनाते हैं खीर एक ऐसी रेसिपी है जो झट से बनकर तैयार हो जाती है. खास कर के चावल की खीर. ये हर किसी को पसंद होता है. तो अगर आपको जल्दी से कुछ मीठा बनाना हो तो आप चावल की खीर बना सकते हैं.
आवश्यक सामग्री-
फुल क्रीम मिल्क – 1 लीटर
चावल – ¼ कप (50 ग्राम)
नारियल (सूखा) – 2 छोटी चम्मच
बादाम – 2 छोटी चम्मच
किशमिश – 2 छोटी चम्मच
इलायची पाउडर – ½ छोटी चम्मच
चीनी – ¼ कप (50 ग्राम)
विधि –
खीर बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले वाला कोई बड़ा बर्तन ले लीजिए. पहले बर्तन में थोड़ा सा पानी डालकर धो लीजिए. ऐसा करने से बर्तन में पानी की एक लेयर बन जाती है और दूध बर्तन में जल्दी लगता नहीं है. अब बर्तन में दूध डालकर गैस ऑन कर दीजिए.
दूध में जब उबाल आ जाए तो उसे चला दीजिए. अब ¼ कप चावल दूध में डाल दीजिए (चावल को पहले ही धो कर और पानी में भिगो कर रखना है).
लो-मीडियम फ्लेम पर दूध के गाढ़ा होने तक खीर को लगातार चलाते हुए पकाते रहिए जबतक कि चावल दूध में अच्छे से घुल ना जाए.
15-20 मिनट बाद जब खीर थोड़ी गाढ़ी दिखने लगे तो उसमें बारीक कटे हुए 2 छोटी चम्मच नारियल (सूखा), बादाम, किशमिश डालकर लगातार चलाते हुए पका लीजिए.
लगभग 10-15 मिनट बाद खीर गाढ़ी हो जाएगी (अगर नहीं हुई हो तो आप अपने अनुसार थोड़ा और पका सकते हैं). अब खीर में ½ छोटी चम्मच इलायची पाउडर और ¼ कप चीनी डालकर अच्छे से मिला लीजिए.
गैस बंद कर के खीर को ढककर पांच मिनट के लिए छोड़ दीजिए. 5 मिनट बाद खीर को किसी सर्विंग बाउल में निकाल लीजिए.
स्वादिष्ट खीर बनकर तैयार है. खीर को बारीक कटे हुए बादाम, काजू से गार्निश कर के गरमा गरम सर्व कीजिए. आप चाहें तो खीर को फ्रिज में रखकर ठंडा कर के भी खा सकते हैं.
https://kisansatta.com/know-rice-pudding-is-a-recipe-that-is-ready-to-be-made-quickly/ #FullCreamMilkRice, #Almond, #Cardamompowder, #Cocount, #Kheer, #Raisins, #Sugar # Full cream milk Rice, #almond, #cardamompowder, #cocount, #kheer, raisins, sugar State #State KISAN SATTA - सच का संकल्प