Chanakya neeti चाणक्य (कौटिल्य) ( अनुमानतः ईसापूर्व ३७५ - ईसापूर्व २२५ ) चन्द्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे । वे ' कौटिल्य ' नाम से भी विख्यात हैं । उन्होने नंदवंश का नाश करके चन्द्रगुप्त मौर्य को राजा बनाया । उनके द्वारा रचित अर्थशास्त्र राजनीति , अर्थनीति , कृषि , समाजनीति आदि का महान ग्रन्थ है । अर्थशास्त्र मौर्यकालीन भारतीय समाज का दर्पण माना जाता है । मुद्राराक्षस के सार इनका असली नाम ' विष्णुगुप्त ' था । विष्णुपुराण भागवत आदि पुराणों तथा कथासरित्सागर आदि संस्कृत ग्रंथों में तो चाणक्य का नाम आया ही है , बौद्ध ग्रंथो में भी इसकी कथा बराबर मिलती है । बुद्धघोष की बनाई हुई विनयपिटक की टीका तथा महानाम स्थविर रचित महावंश की टीका में चाणक्य का वृत्तांत दिया हुआ है । चाणक्य तक्षशिला ( एक नगर जो रावलापिंडी के पास था ) के निवासी थे । इनके जीवन की घटनाओं का विशेष संबंध मौर्य चंद्रगुप्त की राज्यप्राप्ति से है । ये उस समय के एक प्रसिद्ध विद्वान थे , इसमें कोई संदेह नहीं । कहते हैं कि चाणक्य राजसी ठाट - बाट से दूर एक छोटी सी कुटिया में रहते थे । चद्रगुप्त के साथ चाणक्य की मैत्री की कथा इस प्रकार है 11 पाटलिपुत्र के राजा नंद या महानंद के यहाँ कोई यज्ञ था । उसमें ये भी गए और भोजन के समय एक प्रधान आसन पर जा बैठे | महाराज नंद ने इनका काला रंग देख इन्हें आसन पर से उठवा दिया । इसपर क्रुद्ध होकर इन्होंने यह प्रतिज्ञा की कि जबतक मैं नंदों का नाश न कर लूँगा तबतक अपनी शिखा न बाँचूँगा । उन्हीं दिनों राजकमार चंद्रगप्त राज्य से निकाले गए थेदिया । इसपर क्रुद्ध होकर इन्होंने यह प्रतिज्ञा की कि जबतक मैं नंदों का नाश न कर लूँगा तबतक अपनी शिखा न बाँचूँगा । उन्हीं दिनों राजकुमार चंद्रगुप्त राज्य से निकाले गए थे । चद्रगुप्त ने चाणक्य से मेल किया और दोनों आदमियों ने मिलकर म्लेच्छ राजा पर्वतक की सेना लेकर पटने पर चढ़ाई की और नंदों को युद्ध में परास्त करके मार डाला । 1 नंदों के नाश के संबंध में कई प्रकार की कथाएँ हैं | कहीं लिखा कि चाणक्य ने शकटार के यहाँ निर्माल्य भेजा जिसे छूते ही महानंद और उसके पुत्र मर गए। . . . . #kautilya #chanakyainspiration #chanakyamotivation #chanakya_neeti #chanakyathoughts #chanakyathought #srikrishna #srimadbhagavadgita #quoteshindi #hindiquotes #geeta #geetaquotes #motivation #motivationalposts #motivationalspeaker #upnishadganga #utterpardesh #acharya #acharyaprashant (at Chanakya Bagh) https://www.instagram.com/p/CTtqAfJvcnh/?utm_medium=tumblr