काशी में श्रीमद्भागवत कथा का सातवां दिवस: सुदामा चरित्र और रुक्मिणी विवाह ने भक्तों को भावविभोर किया, बक्सर के श्रद्धालु भी शामिल
वाराणसी: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के महामनापुरी कॉलोनी (हैदराबाद गेट) स्थित महालक्ष्मी इण्टरप्राइज के प्रांगण में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें और मुख्य दिवस पर भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। पूज्य आचार्य श्री गोविन्द दूबे जी (वृन्दावन धाम) के सानिध्य में पूरा पांडाल तालियों की गड़गड़ाहट और मंगल गीतों से सराबोर रहा। सुदामा चरित्र और रुक्मिणी विवाह के प्रसंग ने श्रद्धालुओं…














