महाराष्ट्र-हरियाणा में 21 अक्टूबर को होंगे चुनाव, 24 को आएंगे नतीजे, यहां देखिए पूरा शेड्यूल
चैतन्य भारत न्यूज नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर महाराष्ट्र और हरियाणा के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। शनिवार को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि, महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होंगे। इसके बाद 24 अक्टूबर को इन दोनों राज्यों के नतीजे जारी किए जाएंगे। सुनील अरोड़ा ने यह भी बताया कि, चुनाव की पूरी प्रक्रिया दीवाली से पहले खत्म हो जाएगी। चुनाव का ऐलान होते ही दोनों राज्यों में आचार संहिता लागू हो गई है। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); महाराष्ट्र और हरियाणा के चुनावों का शेड्यूल इस प्रकार है: नॉटिफिकेशन की तारीख – 27 सितंबर नामांकन की आखिरी तारीख - 4 अक्टूबर स्क्रूटनी की तारीख – 5 अक्टूबर नामांकन वापसी की तारीख – 7 अक्टूबर चुनाव प्रचार का आखिरी दिन – 19 अक्टूबर दोनों राज्यों में मतदान का दिन - 21 अक्टूबर दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे - 24 अक्टूबर मुख्य चुनाव आयुक्त ने यह भी बताया कि, महाराष्ट्र और हरियाणा के साथ ही कुछ अन्य राज्यों की 64 सीटों पर उपचुनाव भी होना है। यह राज्य अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, मेघालय, ओडिशा, पुदुचेरी, पंजाब, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश हैं, जहां 64 सीटों के लिए उप-चुनाव 21 अक्टूबर को ही होंगे और मतगणना 24 अक्टूबर को की जाएगी। बता दें पिछली बार महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लेकिन लोकसभा चुनाव 2019 में ये दोनों पार्टियां एक साथ रहीं। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं। इस बार यहां कांग्रेस-एनसीपी 125-125 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में बीजेपी ने मिशन 75 का टारगेट रखा है। साल 2014 में हुए विधानसभा में चुनाव में बीजेपी 33.20 फीसदी वोट के साथ 47 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और इसी के साथ राज्य की सत्ता की कमान पार्टी ने मनोहर लाल खट्टर को सौंपी थी। उस समय कांग्रेस को महज 17 सीटें मिली थीं। #WATCH Election Commision briefs media on Maharashtra & Haryana state Assembly elections https://t.co/dNLVpeI2aw — ANI (@ANI) September 21, 2019 Bye-polls on 64 seats (including one parliamentary constituency of Samastipur in #Bihar) on 21st October too. #Elections pic.twitter.com/h7WUfrZNCF — Poulomi Saha (@PoulomiMSaha) September 21, 2019 Read the full article










