सरकार के दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाकर अस्पताल में नहीं रूक रहे अधीक्षक
बिसवां नगर (सीतापुर)। वर्तमान समय में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए सरकार का आदेश है कि प्रशासनिक अधिकारियों व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। फिर भी आदेशों को दरकिनार कर स्वास्थ विभाग के मातहत अपनी मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। जिले के स्वास्थ विभाग के जिम्मेदार अधिकारी भी अपनी स्वास्थ्य महकमे के प्रति नरमी दिखाई दे रहा है। सीएचसी बिसवां में तैनात अधीक्षक अमित कपूर अपने सरकारी आवास पर नहीं रुकते हैं।
शाम ढलते ही अपने गृह जनपद का रुख करना उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है और तो और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां के अधीक्षक सहित अन्य जिम्मेदार डॉक्टर भी गृह जनपद को रवाना हो जाते हैं। जबकि इन सभी डॉक्टरों के ठहराव हेतु सरकारी आवास आवंटित हैं। अस्पताल जाने पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी से पूछा तो बताया कि अधीक्षक साहब अपने गृह जनपद पर रोज का आना जाना रहता है। बात यहीं तक नहीं खत्म होती है दिन भर अधीक्षक अपने सरकारी आवास पर ही दिखाई देते हैं।
अगर कोई मरीज उनसे मिलने की कोशिश भी करता है तो चपरासी द्वारा मना कर दिया जाता है कि साहब नहीं है तो क्या सरकार ने इन डॉक्टर साहब को केवल टाइमपास अकेली ही तैनात किया है। इस समय अस्पतालों में ओपीडी खुलने से मरीजों की भरमार भी रहती है। परंतु डॉक्टर साहब अपने सरकारी ऑफिस में ना बैठना उनकी नित्य कारगुजारी में शामिल हो गया है। अधीक्षक साहब की मनमानी के चलते हैं स्वास्थ्य विभाग की सेवाएं भी राम भरोसे ही होंगी। जिस पर प्रशासन को ध्यान देना जरूरी है। अब देखना यह है कि इन अधीक्षक के खिलाफ कोई कार्यवाही होती है या यूं ही नियमों की अनदेखी होती रहेगी।
https://is.gd/G48LVp #Cmositapur, #DMkanpur, #UpNews, #SuperintendentsAreNotStoppingInTheHospitalByFloutingGovernmentGuidelines #cmositapur, #DMkanpur, #up news, Superintendents are not stopping in the hospital by flouting government guidelines State, Top #State, #Top KISAN SATTA - सच का संकल्प














