परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत ने इस समझौते के बाद कहा कि अब दिल्लीवाले बस से अपनी यात्रा को मिनट टू मिनट प्लान कर पाएंगे। इस मौके पर परविहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि हम स्मार्ट, यूजर फ्रैंडली और लंबे समय तक चलने वाले सार्वजनिक परिहन व्यवस्था पर लगातार काम कर रहे है। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पर पहले हम ने सीसीटीवी, जीपीएस के जरिए निगरानी बढ़ाई। मोबाइल ऐप के जरिए टिकटिंग की व्यवस्था की। अब गूगल मैप पर हम ओला, उबर की टैक्सी की तरह बस की लोकेशन देख पाएंगे। वह कितनी देर में आएंगी और कितनी देर में गंतव्य तक पहुंचेगी इसकी जानकारी भी ऐप पर मिलेगी। #GrameenNews #GrameenNewsDelhi #DelhiBus #dtc #GoogleMap https://www.instagram.com/p/CRVoVPFH2HN/?utm_medium=tumblr









