जानिए क्या है नवरात्रि के आठवें दिन की देवी महागौरी की पूजा विधि ? नवरात्र के आठवें दिन मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा की जाती है। भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए मां ने कठोर तपस्या की थी। इस कारण उनका रंग काला पड़ गया था और वह शारीरिक रूप से बहुत कमजोर हो गईं थी। शिवजी को प्रसन्न करने के बाद माता ने अपने स्वास्थ्य और स्वरूप को पुन: प्राप्त करने के लिए फिर से तपस्या की। इस तपस्या के बाद माता के शरीर से उनका श्याम वर्ण अलग हुआ और मां कौशिकी प्रकट हुईं। मां पार्वती गौरवर्ण हो गईं इसलिए इनका नाम महागौरी पड़ा। दरअसल, यह मां की लीला थी। राक्षस शुंभ और निशुंभ के वध के लिए देवी कौशिकी का अवतरित होना आवश्यक था इसलिए माता ने यह लीला रची। माता के इस स्वरूप को अन्नपूर्णा, ऐश्वर्य प्रदायिनी, चैतन्यमयी भी कहा जाता है। मां के इस रूप के पूजन से शारीरिक क्षमता विकसित होती है और मानसिक शांति बढ़ती है। माता शक्ति जब 8 वर्ष की बालिका थीं, तब देव मुनि नारद ने इन्हें इनके वास्तविक स्वरूप से परिचित कराया। फिर माता ने शिवजी को पति रूप में प्राप्त करने के लिए तपस्या की। मात्र 8 वर्ष की आयु में घोर तपस्या करने के कारण इनकी पूजा नवरात्रि में आठवें दिन की जाती है। महागौरी मां को शिवा भी कहा जाता है। अपने इस स्वरूप में ये नंदी पर सवार रहती है। इनके एक हाथ में त्रिशूल, दूसरे में डमरू है। तीसरा हाथ अन्नपूर्णा और चौथा हाथ वर मुद्रा में है। मां श्वेत और मनभावन रूप में अपने भक्तों के कष्ट हरती हैं। महत्वमहागौरी की पूजा में नारियल, पूड़ी और सब्जी का भोग लगाया जाता है। हलवा और काले चने का प्रसाद बनाकर मां को विशेष रूप से भोग लगाया जाता है। इस दिन कन्याओं को भोजन कराया जाता है। मां महागौरी की पूजा करते समय गुलाबी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। मां गौरी ग्रहस्थ आश्रम की देवी है और गुलाबी रंग प्रेम का प्रतीक है। मंत्र : वन्दे वांछित कामार्थे चन्द्रार्घकृत शेखराम्। सिंहरूढ़ा चतुर्भुजा महागौरी यशस्वनीम्॥ For Free Prediction Call Now: 01246674671 कोई समस्या है या कोई सवाल है तो दिए हुए लिंक पे क्लिक कर आप अपनी समस्या और अपने सवाल भेज सकते है :- https://goo.gl/rfz1Cb **For more,Follow us on Instagram: https://goo.gl/cxgCkS/ **For more information, visit us: www.astroscience.com **You can contact us on whatsapp : 9821599237 #GdVashist #Astrology #Navratri #DeviMahagauri #AshtamSwaroop #MaaDurga #LalKitab #VashistJyotish https://www.instagram.com/p/BwLoHXMF8Gz/?utm_source=ig_tumblr_share&igshid=1l2crbvynatdf