डीएम टिहरी ने ली जिला स्तरीय गंगा समिति की बैठक: एसटीपी मॉनिटरिंग, सीवर लाइन मरम्मत और गंगा प्लान पर जोर
देवप्रयाग एसटीपी ओवरफ्लो मामले में कॉन्ट्रैक्टर पर सख्ती, कीर्तिनगर–श्रीनगर को-ट्रीटमेंट प्लांट संचालन की समीक्षा; गंगा संरक्षण कार्यों में ग्राम प्रधानों को नोडल बनाने के निर्देश टिहरी/15 नवम्बर 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जिला स्तरीय गंगा समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में गंगा संरक्षण, एसटीपी संचालन, सीवर लाइन सुधार व आपदा प्रभावित…







