गणतंत्र दिवस उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया खान व गौपालन मंत्री ने किया ध्वजारोहण गणतंत्र दिवस उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया जिला स्तरीय समारोह में खान व गौपालन मंत्री ने किया ध्वजारोहण परेड, व्यायाम प्रदर्शन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व झांकियां रही आकर्षण का केन्द्र फिरोज़ खान बारां, 26 जनवरी। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 2019 के अवसर पर कृषि उपज मंडी समिति प्रांगण में जिला स्तरीय मुख्य समारोह उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास से मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि खान व गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया ने ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर परेड, व्यायाम प्रदर्शन, स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विभागीय झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। समारोह में विधायक श्री पानाचन्द मेघवाल, जिला प्रमुख नंदलाल सुमन, कलक्टर इन्द्रसिंह राव, पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे। परेड सलामी व मार्च पास्ट समारोह में खान एवं गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया को परेड कमांडिग इंस्पेक्टर ने सलामी दी, इसके बाद राजस्थान पुलिस दल, राजस्थान महिला पुलिस दल, राजस्थान गृह रक्षा दल, स्काउट सीनीयर दल, गाइड सीनीयर दल, हिन्दूस्थान स्काउट दल, जनजाति गाइड दल, जनजाति स्काउट दल, स्टूडेंट पुलिस केडेट दल ने मार्च पास्ट निकाल सलामी दी। राजस्थान पुलिस ब्रास बैण्ड ने मधुर स्वर लहरियों पर आकर्षक प्रस्तुति दी। परेड दल व मार्च पास्ट के तहत राजस्थान पुलिस दल प्रथम, राजस्थान महिला पुलिस दल द्वितीय एवं राजस्थान गृह रक्षा दल तृतीय स्थान पर रहा। महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन समारोह में अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर ने महामहिम राज्यपाल महोदय के संदेश का पठन किया जिसमें उन्होंने सभी नागरिकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राजस्थान के सर्वांगीण विकास व समृद्धि का संदेश दिया। स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान समारोह में खान व गौपालन मंत्री श्री प्रमोद जैन भाया द्वारा स्वतंत्रता सैनानी श्री धन्नालाल पटवा, स्वतंत्रता सैनानी श्री राधेश्याम भार्गव, शहीद श्री राजमल मीणा की धर्मपत्नी श्रीमती कमलेश देवी को शॉल व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं व्यायाम प्रदर्शन गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मनमोहक व्यायाम प्रदर्शन कर खूब तालियां बटोरी। इसके बाद केन्द्रीय विद्यालय द्वारा ’’ऐसा देश है मेरा......’’ गीत पर मनमोहन नृत्य प्रस्तुति दी गई। इसी क्रम मंे राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीराम स्टेडियम द्वारा ’’फागुनी बहार चली....’’, रामावि भीमगंज वार्ड द्वारा ’’तू ही शक्ति है तू नारी तू जगदम्बा.....’’, जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू द्वारा भवाई नृत्य, कस्तूरबा गांधी आवासी विद्यालय रानीबड़ौद द्वारा ’’जय जय राजस्थान......’’ गीत पर रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के तहत केन्द्रीय विद्यालय बारां प्रथम, जवाहर नवोदय विद्यालय अटरू द्वितीय एवं रामावि भीमगंज वार्ड तृतीय स्थान पर रहा। झांकियों का प्रदर्शन समारोह के अंत में विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक योजनाओं, कार्यों एवं जागरूकता से संबंधित कलात्मक व सुदंर झांकियां निकाली गई जिसे उपस्थित जनसमूह ने जिज्ञासा से देखा व तालियां बजाई। झांकी प्रस्तुतिकरण के तहत कृषि विभाग बारां, समग्र शिक्षा अभियान बारां द्वितीय एवं मण्डल वन अधिकारी बारां की झांकी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कलक्टर आवास, मिनी सचिवालय कलक्टेªट पर ध्वजारोहण जिला कलक्टर इन्द्रसिंह राव ने गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रातः 8 बजे कलक्टर आवास पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद कलक्टर श्री राव ने मिनी सचिवालय कलक्टेªट परिसर में प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पुलिस बैण्ड एवं विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर सुदर्शन सिंह तोमर, उपखंड अधिकारी संतोष कुमार मीणा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। 43 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 43 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीईओ जिला परिषद भवानी सिंह पालावत, एडीएम सुदर्शन सिंह तोमर, एसडीएम किशनगंज चन्दन दुबे, उपनिदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग राकेश वर्मा, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक समसा भवानी सिंह राजावत, जिला परिवहन अधिकारी दिनेश सिंह सागर, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष कुमार शर्मा, विकास अधिकारी मजहर इमाम, खण्ड मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सूर्यप्रकाश गर्ग, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल शर्मा, प्रधानाचार्य राबाउमावि किशनगंज अर्चना मीणा, कनिष्ठ कम्पाउंडर मुकेश कुमार मीणा, सहायक लेखाधिकारी किशनगंज चेतन कुमार जैन, व्याख्याता रामावि मांगरोल महेन्द्र महावर, सहायक लेखाधिकारी पुरूषोत्तम मेघवाल, सचिव भारत स्काउट गाइड अटरू राजेन्द्र कुमार शर्मा, व्याख्याता राउमावि सुन्दलक कमलकिशोर यादव, भू अभिलेख निरीक्षक अन्ता बाबूलाल गोचर, पटवारी आशीष गौतम, वन रक्षक नोवत सिंह, एएनएम खुशियारा अनकोरी देवी, सूचना सहायक हेमन्त कुमार रूद्रवाल, सहायक प्रशासनिक अधिकारी सीसी ब्रांच रमेश चन्द मीणा, कनिष्ठ सहायक जिला परिषद योगेन्द्र सिंह नरूका, सहायक कर्मचारी कलक्टेªट रवि खारवाल, सफाई कर्मचारी बन्टी, आशा सहयोगिनी खजूरियां गुड़िया बंजारा को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में मेधावी छात्र हेतांश पतीरा, अभिलक्ष्य अरोरा, नीरज सहरिया, राजेन्द्र गोचर, सामाजिक संस्था हयूमन हेल्प लाइन, लायंस क्लब सदस्य अंकित खण्डेलवाल, सरपंच प्रियंका नंदवाना, फोटोग्राफी का युवाओं को प्रशिक्षण देने हेतु अजीत सिंह, प्रशिक्षक थ्रो बॉल कुशलपाल प्रजापति, सचिव जिला कुश्ती संघ कन्हैयालाल मालव, समाज सेवा के लिए आफाक अहमद खान, सामाजिक कार्यकर्ता नरेन्द्र चतुर्वेदी, पर्व पैनल अधिवक्ता भगवान प्रसाद दाधीच, संवाददाता समीर खान, संवाददाता लक्ष्मीचन्द नागर व औस संस्था बारां को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।