चैतन्य भारत न्यूज
इंदौर. बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस प्रशासन ने शनिवार देर रात विजयवर्गीय सहित 350 भाजपाइयों पर केस दर्ज किया है। एसपी मोहम्मद युसुफ कुरैशी ने बताया कि, धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत रूप से प्रख्यापित आदेश की अवज्ञा) के तहत ये केस दर्ज किया गया है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
दरअसल इंदौर में विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता विजयवर्गीय का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अधिकारियों को धमकाते नजर आ रहे थे। वीडियो में विजयवर्गीय कहते सुनाई पड़ रहे हैं कि, 'आखिर कोई प्रोटोकॉल होता है या नहीं? यह चिट्ठी लिखी है कि हम उनसे मिलना चाहते हैं। क्या वे हमें यह सूचना भी नहीं देंगे कि वे शहर से बाहर हैं? यह अब हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमारे संघ के पदाधिकारी (यहां) हैं, नहीं तो आज आग लगा देता इंदौर में।'
बता दें कि भाजपा महासचिव का यह बयान तब सामने आया, जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की आंतरिक बैठकों के लिए संगठन के प्रमुख मोहन भागवत और इसके अन्य शीर्ष पदाधिकारी इंदौर में ही थे। नेताओं ने कथित तौर पर डिवीजनल कमिश्नर आकाश त्रिपाठी के आवास पर धरना दिया, जहां उक्त धारा लगाई गई थी।
वहीं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने विजयवर्गीय पर तंज कसा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, 'ऐसे बयान के पीछे उनका कोई कसूर नहीं है। बचपन से उन्होंने जो सीखा है वही तो करेंगे।'
बेटा बल्लामार- बाप आगबाज..!
सुनिये ! इंदौर में माफियाओं पर जारी कार्रवाई से तिलमिलाये भाजपा के महासचिव इंदौर शहर को आग लगाने की धमकी देते हुये..!
—पश्चिम बंगाल का अनुभव सर चढ़कर बोल रहा है..?
कैलाश जी,
किसी मुग़ालते में मत रहना,
अब शिवराज का सर्कस नही, कमलनाथ की सरकार है। pic.twitter.com/b41aS3nK71
— MP Congress (@INCMP) January 3, 2020
कांग्रेस का कहना है कि विजयवर्गीय राज्य की शांति को भंग करना चाहते हैं। वे उत्तेजना फैलाकर प्रदेश शासन के खिलाफ विध्वंस की स्थिति पैदा करना चाह रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदौर में शनिवार को माचिस भी बांटी। इस माचिस के डिब्बे पर कैलाश विजयवर्गीय की तस्वीर छापकर लिखा गया था कि, 'यह शहर में आग लगाने के काम आती है।'
ये भी पढ़े...
मप्र : अधिकारी पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, दे डाली इंदौर में आग लगाने की धमकी
बेटे के बल्ला कांड पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- मोदी जी पिता तुल्य हैं, उनकी डांट से आकाश में सुधार ही होगा
पिता के नक्शेकदम पर चला बेटा, कैलाश विजयवर्गीय ने अफसर पर उठाया था जूता और अब आकाश ने बल्ला
Read the full article