लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 साल करने पर जयराम ठाकुर में कसा तंज, कहा, सामने आया कांग्रेस का दोहरा चरित्र
Himachal News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल कर दी है। विधानसभा में इसको लेकर एक बिल भी पास हो गया है। इस पर अब पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इस मामले में दोहरा चरित्र सामने आया है। जयराम ठाकुर ने इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में कहा, “जब केंद्र की मोदी सरकार इस संबंध में बिल लेकर आई थी तो कांग्रेस ने…










