चैतन्य भारत न्यूज
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में आरएसएस से जुड़े छात्र संगठन एबीवीपी ने परचम लहराया है। इसमें चारों पदों के नतीजे घोषित हो गए हैं। जिसमें एबीवीपी ने प्रेसिडेंट, वाइस प्रेसिडेंट और जॉइंट सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज कर ली है।
एबीवीपी की तरफ से अध्यक्ष पद पर अक्षित दहिया जीते हैं। वहीं उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी के उम्मीदवार प्रदीप तंवर और जॉइंट सेक्रेटरी पर शिवांगी खरवाल ने जीत हासिल की है। इसके अलावा एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद पर जीत दर्ज की है।
Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad(ABVP) wins three(President,Vice President and Joint Secretary) out of the four posts in Delhi University Student Polls, National Students' Union of India(NSUI) wins one(Secretary). pic.twitter.com/4HV73BjKER
— ANI (@ANI) September 13, 2019
खबरों के मुताबिक, प्रेसिडेंट पद पर एबीवीपी के अक्षित दहिया ने 19 हजार वोटों से जीत हासिल की हैं। जबकि वाइस प्रेसिडेंट पद पर प्रदीप तंवर ने 8,574 वोटों से जीत दर्ज की। इसके अलावा जॉइंट सेक्रेटरी पद को शिवांगी खरवाल ने 3 हजार वोटों से जीता। वहीं एनएसयूआई के उम्मीदवार आशीष लांबा ने सेक्रेटरी पद को 1,053 वोटों से जीता है।
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({});
बता दें दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ था। दिल्ली यूनिवर्सिटी में मुख्य तौर पर एबीवीपी और एनएसयूआई के बीच ही मुकाबला होता है। गौरतलब है कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की राजनीति को राजधानी समेत देशभर की राजनीति के लिए अहम संकेत के तौर पर देखा जाता रहा है।
Read the full article