एग फ्राइड राइस रेसिपी रेस्टोरेंट स्टाइल | Egg fried rice recipe in Hindi by myrasoirecipes.com
दोस्तों एग फ्राइड राइस वैसे तो एक चायनीज फ़ास्ट फ़ूड रेसिपी है, पर यह रेसिपी अब पूरे वर्ल्ड मे फेमस है, अंडा फ्राइड राइस एक ऐसा स्ट्रीट फ़ूड है, जो आपको एक छोटे ठेले से लेकर बढ़े होटल तक मे मिलेगा | यह एक जायकेदार फ़ास्ट फ़ूड है, जो कुछ ही देर मे बनकर तैयार हो जाता है, इसका स्वाद मसालेदार और हल्का-सा चटपटा होता है, नीचे दी गई Egg fried rice recipe in Hindi द्वारा आप इसे आसानी से घर पर बना सकते हो |
एग फ्राइड राइस बनाने की सामग्री
अदरक – 1 इंच
लहसुन – 8 -10 कलि
हरी-मिर्च – 3
तेल – 6 चम्मच
गाज़र – आधा बारीक़ कटा हुआ
शिमलामिर्च – ½ बारीक़ कटी हुई
पत्तागोभी – ½ पीस
बीन्स – 6 बारीक़ कटी हुई
सौया-सॉस – 1 चम्मच
विनेगर – 1 चम्मच
चिल्ली सॉस – 1 चम्मच
अंडे – 2 फेटे हुए
चावल पके हुए – 200 ग्राम
एग फ्राइड राइस बनाने की रेसिपी
एक कढ़ाई में 3 चम्मच तेल डाले |
फिर उपर से फेटे हुए अंडे डाले जब अंडे की भुर्जी तेयार हो जाए उसको एक अलग बर्तन मे निकाल ले |
अब उसी कढ़ाई में 4 चम्मच तेल डाले उसके बाद उसमे अदरक, लहसुन और मिर्च का बना पेस्ट डाले और अच्छे से मिलाएं |
इसके बाद अब सारी सब्जियां डाले और अच्छे से मिलाएं |
अब अंडे की बनी भुर्जी इसमें डाले और सभी चीजों को मिलाएं |
फिर इसमें स्वाद अनुसार नमक और गरम मसाला मिलाए और सभी चीजों को आपस मे मिलाएं |
अब इसमे चावल मिलाए और ऊपर से सौया-सॉस, विनेगर और चिल्ली सॉस डाले और सभी चीजों को आपस मे मिलाएं |
अब लास्ट मे उपर से बारीक़ कटा हरा प्याज और बारीक़ कटा हरा धनिया मिलाएं और फिर सभी चीजों को आपस मे मिलाएं, तैयार है, हमारा एग फ्राइड राइस रेसिपी |
दोस्तों अगर आपको यह स्वादिष्ट रेसिपी स्टेप बाई स्टेप फोटो के साथ चाहिए तो तो नीचे लिंक मे click करे ↓
एग फ्राइड राइस बनाने की विधि ( फोटो के साथ )
दोस्तों अगर आपको ये Post पसंद आया हो तो like and share जरुर करे |
धन्यवाद













