रेसिपी: सेहत के लिए हेल्दी होता हैं राजमा कटलेट्स, ऐसे बनाएं
राजना तो सभी को पसंद होता है राजमा से बनी कोई रेसिपी हो पसंद किया जाता है चाहे वो राजमा चावल हो या राजमे की सब्जी , पर क्या आपने कभी राजमा कॉक्लेट्स खाया है। और तो और कटलेट्स हर किसी को काफी पसंदफ आता है यह एक अच्छा स्नैक है ।तो चलिए आज हम आपके लिए राजमा कॉक्लेट्स बनाने की रेसिपी शेयर करते है राजमा में जितनी कैलोरी होती है, वो हर आयु वर्ग के लोगों की सेहत के लिए सही होती है। आप इसे सलाद और सूप के रूप में भी ले सकते हैं। वहीं इसमें उच्च मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सही बनाए रखने में मदद करते हैं। यह ब्लड शुगर के स्तर को भी नियंत्रित करने में मददगार होता है। आप बनाइए नाश्ते में राजमा कटलेट्स –
राजमा कटलेट रेसिपी:
राजमा 1 कप, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, बारीक कटा हुआ लहसुन आधा चम्मच, हरा धनिया, बारीक कटी अदरक आधा चम्मच, 2 मध्यम साइज के टमाटर कटे हुए, दो प्याज बारीक कटे हुए, भूना जीरा पाउडर एक छोटा चम्मच और नमक स्वादानुसार।
विधि:
राजमा कटलेट बनाने के लिए रात में भिगोया एक कप राजमा सुबह एक चुटकी नमक और आधा या पौन कप पानी संग उबाल कर ठंडा होने पर मिक्सी में दरदरा पीसें। एक बर्तन में दरदरा पीसा राजमा और बाकी सारी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। हाथ में थोड़ा सा मिश्रण लेकर इसे हल्के हाथों से दबाकर चपटा कर कटलेट का आकार दें। अब एक पैन में तेल मध्यम आंच पर गर्म करें। तेल बस सेंकने के लिए चाहिए। गर्म तेल में एक-एक करके कटलेट डालें और मध्यम आंच पर फ्राई करें। सुनहरा सिक जाने पर चटनी संग परोसें।
https://kisansatta.com/recipe-rajma-cutlets-are-healthy-for-health36299-2/ #Boil, #FinelyChoppedGarlic, #RecipeRajmaCutletsAreHealthyForHealth, #RedChiliPowder1Tsp Boil, finely chopped garlic, Recipe: Rajma cutlets are healthy for health, Red chili powder 1 tsp Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प







