ऐतिहासिक रिज मैदान पर बढ़ती जा रही दरारों पर एक्सपर्ट ने गहरी चिंता व्यक्त की हैं। विशेषज्ञों ने जल्द ही रिज के धंसते इस हिस्से की मुरम्मत करने की हिदायत निगम प्रशासन को दी हैं, ताकि समय रहते बढ़ती दरारों को बंद किया जा सके और रिज मैदान को सुरक्षित किया जा सके। ऐसे में अब जल्द ही प्रशासन रिज की मुरम्मत कार्य शुरू कर देगा। शुक्रवार को राज्य जियोलोजिकल विभाग व नगर निगम आयुक्त पंकज राय सहित निगम अधिकारियों ने रिज मैदान के धंसते हिस्से का विजिट किया और स्थिति का जायजा लिया हैं।










