श्रीनगर : एक हफ्ते के भीतर आतंकियों ने किया दूसरा ग्रेनेड हमला, 7 लोग घायल
चैतन्य भारत न्यूज श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में कड़ी सुरक्षा के बाद भी शनिवार को आतंकियों ने ग्रेनेड हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, हरि सिंह हाइट स्ट्रीट इलाके में आतंकियों ने इस नापाक हरकत को अंजाम दिया है। इस हमले में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। (adsbygoogle = window.adsbygoogle || ).push({}); बता दें इस समय श्रीनगर में सुरक्षा के बेहद सख्त इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी जगहों पर भी जवानों की तैनाती की गई है, बावजूद इसके आतंकियों ने यह हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी मात्रा में पुलिस और सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। भारतीय सेना ने आतंकियों की तलाश में इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। Jammu and Kashmir: Search operation underway at Hari Singh High Street in Srinagar following a grenade attack earlier today. More details awaited. pic.twitter.com/q0ETOUukJ7 — ANI (@ANI) October 12, 2019 बता दें पिछले 10 दिनों के अंदर घाटी में यह दूसरा ग्रेनेड हमला है। इससे पहले 5 अक्टूबर को आतंकियों ने अनंतनाग जिले में ग्रेनेड हमला किया था। कुछ बाइकसवार नकाबपोश हमलावरों ने डिप्टी कमिश्नर दफ्तर पर ग्रेनेड फेंककर हमला किया था और फरार हो गए था। इस हमले में 10 लोग घायल हुए थे, जिनमें स्थानीय निवासी, एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी, 12 साल का बच्चा और एक पत्रकार भी शामिल था। जानकारी के मुताबिक, पिछले कई दिनों से एलओसी से भी आतंकी भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश को अंजाम दे रहे हैं। कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की खबरें सामने आई थी। इस मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए थे। इनमें से तीन पाकिस्तानी थे। मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गया था और दो पुलिसकर्मी घायल हुए थे। जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के बाद से ही आतंकी भारत में किसी बड़े हमले की तैयारी में हैं और वह लगातार भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। ये भी पढ़े... जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में आतंकियों ने डीसी ऑफिस पर किया ग्रेनेड हमला, 10 लोग घायल पंजाब में 26/11 जैसा बड़ा हमला करने की साजिश में पाकिस्तान, ISI ने ड्रोन से भेजे हथियार जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमला, तीन जवान शहीद, एक आतंकी ढेर Read the full article










