हरभजन मान की कार का एक्सीडेंट, गाय से टकराकर फ्लाईओवर पर पलटी SUV
कुरुक्षेत्र | 4 अगस्त 2025 – मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता हरभजन मान सोमवार सुबह एक गंभीर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह घटना दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे-44 के पिपली फ्लाईओवर पर घटी, जब हरभजन मान की पजेरो SUV एक अचानक सामने आई गाय से टकरा गई। टक्कर के बाद गाड़ी डिवाइडर से टकराई और पलट गई, लेकिन गनीमत रही कि हरभजन मान सुरक्षित बाहर निकल आए। सूत्रों के अनुसार, यह दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजे हुई जब हरभजन मान…















