जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ी ने रणजी ट्राफी में ऐतिहासकि हैट्रिक ली नई दिल्लीः रणजी ट्राफी शुरू होने के दूसरे ही दिन तेज गेंदबाज मोहम्मद मुदस्सिर ने लगातार चार गेंदों में चार विकेट लिया। इसी के साथ उन्होंने मौजूदा सत्र का पहला हैट्रिक भी अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने वह कारनामा किया जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में किसी खिलाड़ी ने आजतक नहीं किया। गौरलतब है कि इन चारों बल्लेबाजों को उन्होंने एलबीडब्ल्यू आउट किया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इस खास अंदाज में लगातार चार विकेट झटकने वाले वह पहले पेशेवर क्रिकेटर भी बना गए। यह कारनामा करने वाले वह दूसरे गेंदबाज बन गए राजस्थान के खिलाफ 4 गेंदों में 4 विकेट झटकते हुए इस 30 वर्षीय तेज गेंदबाज ने चेतन बिष्ट, तजिंदर सिंह ढिल्लोन, राहुल चहर और फिर तनवीर को अपना शिकार बनाया। इसी के साथ वह लगातार चार गेंदों में चार विकेट लेने वाले रणजी ट्रॉफी इतिहास के दूसरे खिलाड़ी बन गए। इससे पहले भी ले चुके हैं हैट्रिक राजस्थान की टीम एक समय 330/3 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी लेकिन मोहम्मद मुदस्सिर की इस अनोखी हैट्रिक से पूरी टीम 379 रन पर सिमट गई। मुदस्सिर ने 90 रन देकर पांच विकेट चटकाए। इससे पहले कश्मीर के इस जांबाज ने साल 2017 में छत्तीसगढ़ के खिलाफ हैट्रिक लेने का कारनामा किया था। इसके पहले नवंबर 1998 में शंकर सैनी ने दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट झटके थे। Sport news desk Report by : Chandan Das



















