चैतन्य भारत न्यूज
पुलवामा. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने पुलवामा जैसे आतंकी हमले की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलवामा जिले के अविगुंड राजपोरा इलाके में एक सैंट्रो गाड़ी में IED (इंप्रोवाइज्ड एक्स्प्लोसिव डिवाइस) प्लांट की गई थी, जिसकी समय रहते हुए पहचान कर ली गई और सुरक्षाबलों ने इसे वक्त रहते डिफ्यूज़ कर दिया। सुरक्षाबल फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।
A major incident of a vehicle-borne IED blast averted by the timely input and action by Pulwama Police, CRPF and Army: Kashmir Zone Police #JammuAndKashmir pic.twitter.com/oR0aVMZYG0
— ANI (@ANI) May 28, 2020
जानकारी के अनुसार, पुलवामा के राजपोरा रोड पर आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का एक आतंकी इस कार को चला रहा था। पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी ने शक होने पर इस गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। इस पर आतंकी ने फायरिंग की और अंधेरे में फरार हो गया। इस गाड़ी को पुलवामा के रजपुरा रोड के पास शादीपुरा में पकड़ा गया लेकिन ड्राइवर कार छोड़ कर भागने में कामयाब रहा। सुरक्षाबलों ने गाड़ी की जांच की तो उसमें आईईडी मिला। फिर बम डिस्पोजल स्क्वायड को बुलाया गया और अंतत: इस IED ब्लास्ट को टाल दिया गया।
#WATCH J&K: In-situ explosion of the vehicle, which was carrying IED, by Police in Pulwama.
Major incident of vehicle-borne IED explosion was averted by Police, CRPF & Army after Pulwama Police got credible info last night that a terrorist was moving with an explosive-laden car pic.twitter.com/UnUHSYB07C
— ANI (@ANI) May 28, 2020
सफेद रंग की सैंट्रो कार में टू व्हीलर की नंबर प्लेट लगाई गई थी, जो कि कठुआ की रजिस्टर्ड थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इसे ट्रैक किया, जिसके बाद बम की तलाश की गई। बम डिस्पोज़ल यूनिट को बुलाने से पहले आसपास के इलाके को खाली कराया गया। इस कार में इतने भारी मात्रा में विस्फोटक भरे थे कि इसे उड़ाने के दौरान आसपास के कई घरों को नुकसान पहुंचा और बड़े धमाके की आवाज सुनी गई।
पिछले साल फरवरी में हुआ था इस तरह का हमला
आपको बता दें कि पिछले साल फरवरी में पुलवामा में आतंकी हमला किया गया था। वो हमला भी लगभग इसी तरह का था। विस्फोटक से भरे गाड़ी को CRPF के काफिले में घुसा दिया गया था। इस आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद भारत ने पाकिस्तान में घुस कर बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के कई ठिकानों को तबाह किया था।
Read the full article