प्रतिरक्षा क्षमता (Immunity) शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होती है. इसके कमजोर होने के क्या कारण, लक्षण होते हैं? हम किन उपायों से अपनी प्रतिरक्षा क्षमता को बूस्ट कर सकते हैं.
प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर होने के कारण – (Due to weakened immunity in hindi)
प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर होने का मुख्य कारण हमारी जीवनशैली ही है, क्योंकि हम अपने दिनचर्या में क्या खा रहे हैं? क्या पी रहे हैं? किस तरह से अपने दिनचर्या को खत्म कर रहे हैं. इन सब का ही फर्क हमारी प्रतिरक्षा क्षमता पर पड़ता है. आइए जानते हैं विस्तार में.
1. अनावश्यक चर्बी या मोटापा बढ़ना – (Unnecessary fat or obesity in hindi)
बहुत से लोग अपनी लाइफ स्टाइल पर अपने खाने पीने पर ध्यान नहीं देते हैं. जिसकी वजह से शरीर पर धीरे-धीरे चर्बी चढ़ने लगती है और हमारा वजन भी बढ़ने लगता है. मोटापा बढ़ने से हमें कोई भी फायदा नहीं है केवल और केवल नुकसान ही होता है.
जैसे कि मोटापा बढ़ने से बहुत सी बीमारियां हमें अपनी चपेट में लेने लगती हैं, हमारी प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर हो जाती है, आलस बढ़ जाता है. इसलिए अपने वजन को हमेशा संतुलित बनाए रखें.
2. धूम्रपान का सेवन – (Smoking intake in hindi)
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार भारत में 15 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं. हर साल 1 लाख लोगों की मौत तंबाकू से होती है.
वह इसलिए क्योंकि धूम्रपान करने से हमारा स्वसन तंत्र, फेफड़े कमजोर होने लगते हैं, हमारी प्रतिरक्षा क्षमता कमजोर होने लगती है. जिसके कारण हम किसी भी बीमारी से लड़ने में सक्षम नहीं रहते हैं और हमारे शरीर को बहुत नुकसान पहुंचता है.
3. शारीरिक श्रम न करना – (No physical effort in hindi)
हमें अपनी दिनचर्या में या जिस प्रकार भी अपनी लाइफ स्टाइल जीते हैं, उसमें से थोड़ा सा समय निकालकर हमें थोड़ी सी कसरत या शारीरिक व्यायाम जरूर करना चाहिए.











