ट्रेन-पिकअप दुर्घना पर सांसद सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुःख
New Post has been published on http://goo.gl/xSP7pT
ट्रेन-पिकअप दुर्घना पर सांसद सहित भाजपा नेताओं ने जताया दुःख
चित्तौड़गढ़ 20 मई । जिले के कपासन क्षेत्र में सोमवार प्रातः हुई भीषण रेल दुर्घटना में मृत व घायलों के प्रति जिले के सांसद सी.पी. जोशी सहित विधायकों व जिला प्रमुख के साथ अन्य भाजपा नेताओं ने संवेदना प्रकट की है। दिल्ली में मौजूद सांसद घटना से इतने आहत हुए कि वे भावुक हो गये। भाजपा मीडिया संयोजक सुधीर जैन ने बताया कि कपासन क्षेत्र में सुबह हुई ट्रेन व पिक अप की टक्कर में ग्राम नाथीखेड़ा के एक युवक व तीन महिलाओं सहित भदेसर क्षेत्र के ग्राम करजला के एक युवक की मौत व पांच घायलों की खबर दिल्ली में सांसद सी.पी. जोशी को मिलने पर उन्होंने तत्काल जिला कलॅक्टर वेदप्रकाश व पुलिस अधीक्षक प्रसन्न खमेसरा से सम्पर्क कर हताहतोें को तत्काल राहत पहुंचाने व राजकोष से आर्थिक मदद दिलवाने का आग्रह किया।
दिल्ली में ही सांसद के साथ गये कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने भी घटना के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिेकारियों से बात की व जिला प्रमुख को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिये। घटना की जानकारी मिलने पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभानसिंह, बड़ीसादड़ी विधायक गौतम दक, बेंगू विधायक सुरेश धाकड़ ने घटना के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की वहीं डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट भी कपासन अस्पताल पहुंचे और घायलों से मिले।इनके साथ ही पूर्व प्रधान मोहब्बतसिंह राठौड़ अन्य भाजपा पदाधिकारी घटनास्थल व अस्पताल पहुंचे व दुःख जताया।