दिल्ली में 374 कांवड़ शिविर: श्रद्धालुओं की सेवा में प्रदीप जिंदल व मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी ने कहा कि इस वर्ष दिल्ली में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु 374 कांवड़ शिविर स्थापित किए गए, जो पिछले वर्ष की तुलना में दोगुने हैं। कांवड़ समितियों को सिंगल-विंडो सिस्टम से क्लियरेंस और DBT के माध्यम से ₹50,000 से ₹10 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। प्रदीप जिंदल ने बताया कि राजधानी में इन शिविरों में मुफ़्त बिजली, स्वच्छ पानी, सफाई, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुचारु ट्रैफिक व्यवस्था सुनिश्चित कर भक्तों की सेवा और श्रद्धा का सम्मान किया गया।
















