झारखंड: गिरिडीह में खटिया बनी एंबुलेंस, प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को 4 किलोमीटर पैदल ले गए ग्रामीण
गिरिडीह (झारखंड) : जिले के पीरटांड़ प्रखंड अंतर्गत मधुबन थाना क्षेत्र के दालुवाडीह गांव से इंसानियत को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई है। आजादी के 75 साल बाद भी ग्रामीण सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने खराब हैं कि प्रसव पीड़ा से तड़प रही गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को “खटिया एंबुलेंस” का सहारा लेना पड़ा। यह मामला उस विधानसभा क्षेत्र का है, जहां…









