समर्थन मूल्य से कम दाम में मक्का बेचने को मजबूर किसान
नई दिल्ली : देश के किसानों की हालत दिन पे दिन बदत्तर होती जा रही है | जिसके चलते केंद्र सरकार ने किसानों को बढ़ावा देने के लिए 2022 तह उनकी आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है | बता दें कि केंद्र सरकार के साथ साथ देश कि सभी राज्य सरकारें भी कंधे से कन्धा मिलकर काम कर रही हैं | गौरतलब यह हैं कि किसानों कि फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय होने के बाद भी सरकारें उसको अमल करने में नाकाम रही हैं | इतना ही नहीं अब सरकारों के सामने इसे खरीदने का संकट आ खड़ा हुआ हैं | मक्का की फसल तैयार हो जाने के बाद किसान समर्थन मूल्य से 700 से 750 रुपये प्रति क्विंटल नीचे दाम पर मक्का बेचने को मजबूर किसानों की मुकिश्लें कम नहीं हो रही हैं। मक्का की दैनिक आवक आगे उत्पादक मंडियों में और बढ़ेगी, जबकि पोल्ट्री उद्योग की मांग सामान्य के मुकाबले 25 से 30 फीसदी ही आ रही है। ऐसे में खरीफ सीजन में भी मक्का की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
मक्का कारोबारी ने बताया कि मंडियों में मक्का के भाव 1,100 से 1,150 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि चालू खरीफ विपणन सीजन 2020-21 के लिए केंद्र सरकार ने मक्का का दाम 1,850 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के कारण पोल्ट्री उत्पादों की मांग में भारी कमी आई है, जिस कारण पोल्ट्री फीड निर्माताओं की मक्का में मांग घटी गई है। उन्होंने बताया कि इस समय सामान्य के मुकाबले मक्का में 25 से 30 फीसदी का ही व्यापार हो रहा है। उन्होंने बतायाा कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में साठी मक्का की आवक हो रही है, जबकि आगे खरीफ मक्का की आवक बढ़ेगी, इसलिए मक्का की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है।
जनवरी से अभी तक 650 से 700 रुपये का आ चुका है मंदा
मक्का कारोबारी पूनमचंद गुप्ता ने बताया कि मक्का में स्टार्च मिलों के साथ ही पोल्ट्री उद्योग की मांग भी कमजोर है जबकि सितंबर में खरीफ मक्का की आवक बनेगी। उन्होंने बताया कि चालू सीजन में मानसूनी बारिश सामान्य होने का अनुमान है इसलिए मक्का का उत्पादन भी बढ़ेगा। अत: आगे मक्का की कीमतों में तेजी की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि जनवरी से अभी तक मक्का की कीमतों में 650 से 700 रुपये प्रति क्विंटल का मंदा आ चुका है।जनवरी में मक्का के भाव 1,950 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल थे, जबकि इस समय भाव 1,300 से 1,350 रुपये प्रति क्विंटल हैं।
मक्का की शुरूआती बुआई बढ़ी
कृषि मंत्रालय के अनुसार चालू सीजन में मक्का की शुरूआती बुआई बढ़कर 10.43 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है जबकि पिछले साल इस समय तक केवल 5.25 लाख हेक्टेयर में ही मक्का की बुआई हो पाई थी। खरीफ सीजन में सामान्यत: 74.68 लाख हेक्टेयर में मक्का की बुआई होती है। मंत्रालय के तीसरे आरंभिक अनुमान के अनुसार फसल सीजन 2019-20 में मक्का का उत्पादन 289.8 लाख टन होने का अनुमान है।
https://kisansatta.com/farmers-forced-to-sell-maize-below-support-price39121-2/ #KisanKeeBaat, #Kisankheti, #Kisankikheti, #Makkakisaan, #MNPRate, #Farmer, #Maize #kisan kee baat, #kisankheti, #kisankikheti, #makkakisaan, #MNP rate, farmer, maize Farming, Top, Trending #Farming, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प








