क्या सेक्स करने से भी फैल सकता है कोरोना वायरस,जाने यहां
कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया के कई देश लॉकडाउन हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों का बिना मतलब घर से बाहर निकलना मना है। इस महामारी से बचने के लिए लोगो को आपने अपने घरो में रहा है रहना पड़ रहा है, जिस से लोगो की सुरक्षा बानी रहे। घर में रहने की वजह से लोगो के निजी जीवन में बहुत से सवाल पैदा हो रहे है। जिसका जवाब वो जानना चाहते है।कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल आ रहे हैं। खासकर ऐसा माना जा रहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान यौन संबंध नहीं बनाने चाहिए।कुछ लोग ये पूछ सकते हैं कि कोरोना वायरस की महामारी का यौन संबंधों पर क्या असर पड़ने वाला है हालांकि अगर आपमें से किसी एक में कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं तो खुद ब खुद एक दूसरे से दूसरी बना लेनी चाहिए और अपने ही घर में आइसोलेशन में चले जाना चाहिए। साथ ही उचित तो यह होगा कि आप डॉक्टरों से परामर्श लें। ऐसे में आपके लिए ले कर आये है विशेषज्ञों की राय-
वैज्ञानिकों का ये कहना है कि अभी तक इस बात के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं कि कोरोना वायरस से होने वाली बीमारी Covid-19 का संक्रमण यौन संबंधों के जरिए भी हो सकता है। लेकिन हम ये पहले से जानते हैं कि सांस लेने की तकलीफ़ का संक्रमण किसी करीबी या संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने से हो सकता है।और सबसे पहले हमें समझना होगा कि कोरोना वायरस ड्रोपलेट इंफेक्शन है, और यह सेक्स से फैलता है या नहीं इसके अभी तक कोई सबूत नहीं हैं। लेकिन एक चीज जरूर है कि जब आप और आपका पार्टनर इंटिमेट होते हैं तो वायरस के ट्रांसफर होने के ज्यादा चांस होते हैं। इसलिए इस समय सेक्स करने से परहेज़ करें।
अगर पार्टनर को खांसी, छींक जैसे लक्षण हैं तो हमें इससे दूर रहना चाहिए और अलग क्वारेंटीन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिग पार्टनर पर भी लागू होती है। यूनिवर्सिटी ऑफ़ ईस्ट एंगलिया में मेडिसीन विभाग के एक्सपर्ट प्रोफ़ेसर पॉल हंटर ने ये समझाने की कोशिश की है कि यौन संबंधों को लेकर ब्रिटिश सरकार की तरफ़ से जारी की गई ताज़ा एडवाइजरी का क्या मतलब है।प्रोफ़ेसर पॉल हंटर कहते हैं, “अगर आपको या आपके पार्टनर में कोरोना वायरस के संक्रमण का कोई लक्षण नहीं है तो सेक्स से बचने की आपके पास कोई वजह नहीं है।
लेकिन अगर किसी की तबियत ख़राब है या फिर आप दोनों में से कोई एक जोखिम की स्थिति में है तो शायद सबसे बेहतर यही है कि इससे और किसी और तरह की नज़दीकी से दूर रहा जाए।”प्रोफ़ेसर हंटर और दूसरे विशेषज्ञ इस बात को लेकर सहमत हैं कि फिलहाल हर किसी को घर में मौजूद अपने नियमित पार्टनर के अलावा किसी और से यौन संबंध बनाने से बचना चाहिए।न्यूयॉर्क के पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने यौन गतिविधियों को लेकर नई गाइडलाइंस जारी की हैं जिनमें साफ़ शब्दों में ये सलाह दी गई है कि क्या सुरक्षित है और क्या सुरक्षित नहीं है।
हम सभी को दूसरे लोगों के साथ ग़ैरज़रूरी संपर्क बनाने से बचना चाहिए, दूरी बनाए रखनी चाहिए ताकि इसके संक्रमण को फैलने से रोका जाए। हम जानते हैं कि चुंबन से कोरोना वायरस आसानी से फैल सकता है।डॉ कार्लोस रॉड्रिग्ज-डिआज ने कहा, ‘इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि कोविड-19 यौन संबंधों के जरिए फैल सकता है। हालांकि संभोग के दौरान Kiss होना बहुत ही आम बात है। ऐसे में वायरस लार के जरिए एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकता है।’ इस हालात में अगर, संबंध बनाते हैं तो पार्टनर से Kiss करने से बचें।
https://kisansatta.com/can-corona-virus-spread-by-having-sex-know-here32804-2/ #CanCoronaVirusSpreadByHavingSex, #KnowHere, #SexWithAPartnerCanBeAChallenge Can corona virus spread by having sex, know here, Sex with a partner can be a challenge Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प