योग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वर्ना फायदे की जगह होगा नुकसान
स्वस्थ और रोगमुक्त शरीर भला कौन नहीं चाहता! भागदौड़ भरी जीवनशैली के बीच खुद के लिए समय निकालना भी बहुत जरूरी होता है। हम अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग, ध्यान, व्यायाम आदि के लिए निकाल लें तो हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेगा। योग के जरिए हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। योग अभ्यास भारत की एक ऐसी प्राचीन पद्धति है, जोकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ा देती है। नियमित रूप और सही तरीके से आसान योग करने पर स्वस्थ तन और सुंदर मन मिलता है। आज लोग गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज योग के जरिए तलाश रहे हैं। योग न सिर्फ बीमारियों के इलाज में सार्थक भूमिका निभा रहा है, अपितु हेल्दी लाइफ जीने में भी मददगार साबित हो रहा है। लेकिन यह सब तभी संभव है, जब योगासनों का अभ्यास सही तरह से किया जाए। अक्सर लोग योगासन करते समय कुछ महत्वपूर्ण गलतियां कर बैठते हैं, जिसके कारण उन्हें फायदा कम और नुकसान ज्यादा भुगतना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में−
अगर आपके शरीर के किसी हिस्से में चोट हो और योगासन की कोई मुद्रा करते समय तकलीफ हो रही हो तो आपको योग नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। बहुत सारा योगासन खाली पेट करना श्रेयस्कर होता है। कुछ लोग खाकर योग करने की सोचते हैं, जो कि गलत है। खाकर योग करने से आपको उल्टी भी आ सकता है और जी मिचलाने या सांस में परेशानी जैसी समस्या भी हो सकती है।
जिस तरह एक्सरसाइज से पहले वार्मअप करना जरूरी होता है, उसी तरह योग करने से पहले भी वार्मअप करना बहुत जरूरी होता है। इसलिए योगासन करने पहले शरीर को वार्मअप करने के लिए हल्का-फुल्का व्यायाम जरुर कर लें। इससे आपका शरीर खुलेगा तथा लचीला हो जाएगा। आप चाहें तो इसके लिए सूक्ष्म आसन भी कर सकते हैं।
सुबह हो या शाम, कभी भी भोजन के तुरंत बाद योग नहीं करना चाहिए। योग हमेशा खाने के करीब 3 घंटे बाद करें। इसके अलावा सुबह आप खाली पेट भी योग कर सकते हैं। केवल वज्रासन ही ऐसा योग है, जिसे भोजन के बाद किया जा सकता है।
योग करते समय आपको ठंडा पानी नहीं पीने से बचना चाहिए। ऐसा करना आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। कारण कि योग करते समय हमारा शरीर पसीना छोड़ता है और गर्म रहता है। ऐसे में ठंडा पानी पीने से सर्द-गर्म की समस्या हो सकती है। जुकाम और कफ जैसी परेशानी भी हो सकती है।
योग सूरज उगने से पहले और सूर्य डूबने के बाद किसी भी समय किया जा सकता है लेकिन दिन के समय योग न करें। योगासन सुबह के समय करने से अधिक लाभ मिलता है। मगर फिर भी अगर आप किसी कारण से सुबह योग नहीं कर पाएं तो शाम या रात को खाना खाने से आधा घंटा पहले भी कर सकते हैं। यह ध्यान रखें कि आपका पेट भरा न हो। इसलिए भोजन करने के 3-4 घंटे बाद और हल्का नाश्ता लेने के 1 घंटे बाद आप योगासन करें।
अगर आप बीमार हैं या आपको हृदय रोग जैसी कोई गंभीर समस्या है, तो बिना योग प्रशिक्षक की सलाह के कोई योगासन नहीं करना चाहिए। हृदय रोग से ग्रसित लोगों के लिए योगासन और ध्यान की कुछ मुद्राएं होती है, लेकिन उन्हें किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में ही शुरू करना चाहिए, ना कि अपने मन से।
योग करने के तुरंत बाद स्नान नहीं करना चाहिए। योग करने के बाद हमारा शरीर गर्म रहता है और तुरंत बाद नहाने से सर्दी, जुकाम, कफ और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। योग करने के एक घंटे बाद नहाया जाए तो बेहतर है। जिस आसन के बारे में आपको जानकारी न हो, उसे बिना योग प्रशिक्षक की देखरेख में नही करना चाहिए।
याद रखे कि किसी भी योगासन को झटके से न करें और न ही योग मुद्रा से झटके से निकले। इसके अलावा योग उतना ही करे, जितना आप आसानी से कर पाएं। धीरे-धीरे अभ्यास बढ़ाने की कोशिश करने करें न एकदम से अधिक योग करें।
किसी भी आसन की रिपीटेशन से ज्यादा जरूरी होता है, उस पॉश्चर को लंबे समय तक बरकरार रखना। जब किसी भी योगासन पॉश्चर में शरीर को होल्ड किया जाता है तो उससे संबंधित भाग मजबूत बनता है और बेहतर रिजल्ट देखने को मिलते हैं। जबकि बार−बार और जल्दी−जल्दी रिपीटेशन करने से लाभ के स्थान पर हानि होती है।
3 साल से कम उम्र के बच्चे योगासन न करें। 3-7 साल तक के बच्चे हल्के योगासन कर सकते हैं। 7 साल से ज्यादा उम्र के बच्चे हर तरह के योगासन कर सकते हैं। प्रैग्नेंसी के दौरान मुश्किल आसन और कपाल भारती बिल्कुल भी न करें।
योग के दौरान जितना महत्व पॉश्चर के सही होने का है, उतना ही जरूरी है कि आप योगाभ्यास के दौरान अपने कपड़ों पर भी ध्यान दें। अगर योगासन करते समय आपके कपड़े आरामदायक नहीं होंगे तो इससे आसनों के अभ्यास में तो परेशानी होगी ही, साथ ही शरीर के विभिन्न भागों में दर्द की शिकायत भी हो सकती है।
https://kisansatta.com/keep-in-mind-these-things-while-doing-yoga-otherwise-there-will-be-loss-instead-of-profit34925-2/ #KeepInMindTheseThingsWhileDoingYoga, #LongTermMaintenance, #OtherwiseThereWillBeLossInsteadOfProfit Keep in mind these things while doing yoga, Long-term maintenance, otherwise there will be loss instead of profit Life, Trending #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प








