पीएम मोदी आज करेंगे बिहार चुनाव में एंट्री, पहली रैली रोहतास में
नई दिल्ली : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार की बाग़डोर अब खुद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथ ले ली है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए चुनावी रैलियां करने बिहार आ रहे हैं। उनकी पहली रैली डेहरी ऑन सोन (रोहतास) में है। इसके बाद वे गया और भागलपुर में भी जनता से रूबरू होंगे। इस रैलियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रधानमंत्री सहित तमाम बड़े नेताओं की रैलियों के दौरान हमले के खुफिया इनपुट के बाद सतर्क सुरक्षा बलों ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की है। रोहतास व भागलपुर में होने वाली प्रधानमंत्री की रैलियों में उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच साझा करेंगे।रोहतास की रैली में शिरकत करने के लिए मुख्यमंत्री वहां पहुंच चुके हैं।
मुख्यमंत्री की बड़ी कार्यवाही , धान खरीद में लापरवाही करने वाले पांच केंद्र प्रभारी निलंबित
खुद पीएम मोदी ने दी जानकारी
पीएम मोदी ने गुरुवार को ट्वीट कर शुक्रवार के अपने कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वे शुक्रवार को बिहार में सासाराम, गया और भागलपुर में रैलियों को संबोधित करने के दौरान एनडीए के विकास के एजेंडे को सामने रखेंगे तथा जनता से अपने गठबंधन के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
राहतास में पहली रैली, तैयारियां पूरी
प्रधानमंत्री की पहली रैली रोहतास के डिहरी ऑन सोन में है। वहां इसकी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। रैली स्थल पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। ऐसा इसलिए भी कि हाल ही में पुलिस मुख्यालय को चुनावी रैलियों के दौरान बड़े नेताओ पर हमले की साजिश की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी डीआइजी व जिलों के एसपी को सुरक्षा इंतजाम व सतर्कता बरतने के लिए आदेश जारी किया था।
खुशखबरी ! Netflix ने अपने यूजर्स को दिया वीकेंड पर फ्री स्टीमिंग का लाभ
पीएम मोदी के साथ रहेंगे सीएम नीतीश
प्रधानमंत्री के रैलियां एनडीए की हैं। बताया जा रहा है कि आज की रोहतास और भागलपुर की रैलियों में पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मंच पर रहेंगे। गया में जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता ललन सिंह और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतनराम मांझी प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे।
https://kisansatta.com/pm-modi-will-enter-bihar-election-today-first-rally-in-rohtas/ #Bhagalpur, #Gya, #Ham, #LJP, #Manjhi, #Nitishkumar, #Pmmodi, #Rohras, #Bihar, #Election, #JDU #bhagalpur, #gya, #ham, #LJP, #manjhi, #nitishkumar, #pmmodi, #rohras, Bihar, Election, JDU State, Top, Trending #State, #Top, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प