झारखंड मेयर पद के लिए इन प्रत्याशियों को BJP का समर्थन
झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026
Jharkhand elections
Roshni Khalakho
झारखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भाजपा ने राज्य के 48 नगर निकायों में अपने समर्थित उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी है। रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए रोशनी खलखो, धनबाद के लिए संजीव अग्रवाल, हजारीबाग के लिए सुदेश चंद्रवंशी और मानगो के लिए संध्या सिंह को समर्थन देने का फैसला किया गया…
Trump-backed Indiana map advances in the House, igniting a high-stakes Senate fight over mid-decade redistricting and GOP efforts to reshape
Trump-backed #Indianamap advances in the House, igniting a high-stakes #Senatefight over mid-decade #redistricting and #GOP efforts to reshape districts.
Wike Warns PDP: No Support for FCT Area Council Elections Without Internal Reform
Abuja, Nigeria – The Minister of the Federal Capital Territory (FCT), Nyesom Wike, has expressed serious concerns regarding the state of affairs within the Peoples Democratic Party (PDP), warning that the party risks losing his backing in the upcoming Abuja Area Council elections.
Speaking during a media briefing in Abuja on Friday, Wike criticized the PDP for what he described as a lack of…
Congress’s Strategy in Haryana Elections: Athletes in the Limelight — Nishant Verma
As the 2024 Haryana Vidhan Sabha elections approach, the Congress has made significant moves to bolster its position, particularly in regions dominated by Jat and farmer communities. A key part of its strategy has been the induction of prominent athletes like Vinesh Phogat and Bajrang Punia, both renowned for their achievements in wrestling and their involvement in social justice movements. This approach has been met with both praise and criticism, revealing deeper political dynamics.
To read more about Congress's strategy in Haryana elections Visit Nishant Verma Website.
Jitu Patwari coming to Bhopal with convoy, will take charge at 4 pm
काफिले के साथ भोपाल आ रहे जीतू पटवारी, शाम 4 बजे संभालेंगे पद|Swadesh Live|Madhya Pradesh News In Hindi| Breaking News In Hindi
प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष बैरागढ़ से पीसीसी तक रोड शो के रूप में आएंगे
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेेस की पराजय के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बड़ा परिवर्तन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ को पद से हटाकर पूर्व मंत्री व ओबीसी चेहरा जीतू पटवारी को नया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बना दिया है। उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष और हेमंत कटारे को उप नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। आज प्रदेश कांग्रेस के नवागत अध्यक्ष जीतू पटवारी काफिले के रूप में भोपाल पहुंचकर शाम चार बजे पदभार संभालने वाले हैं।
जीतू पटवारी आज सुबह राऊ स्थित अपने गृह ग्राम से परिजनों का आशीर्वाद लेकर निकले और इंदौर पहुंचकर खजराना गणेश मंदिर में दर्शन किया है। इसके बाद वे उज्जैन पहुंचे और महाकाल भगवान के दर्शन, पूजा-अर्चना करने के बाद काफिले के साथ भोपाल के लिए रवाना हो चुके हैं।
उनके दो बजे तक भोपाल के बैरागढ़ पहुंचने की संभावना है। बैरागढ़ से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए हैं। जीतू पटवारी, ेनेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे तीनों नेता एक साथ बैरागढ़ से रोड शो के रूप में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। जीतू पटवारी के साथ आधा सैकड़ा से अधिक गाडिय़ों का काफिला उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना हुआ है।
घर से निकलते ही जीतू पटवारी के साथ बड़ी संख्या में समर्थक साथ थे। जीतू ने कार्यकर्ताओंं में जोश भरा और कहा कि सभी को लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी है। कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए हैं और हर मतदाता कांग्रेस की ताकत है। मैं इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के लिए राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े को धन्यवाद देता हूं। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और युवाओं के सहयोग से ही मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है। अब आने वाले समय में कांग्रेस के विचार को कैसे सामूहिक नेतृत्व के साथ घर-घर पहुंचना है मैं इस भावना को जानता हूं।
उज्जैन से भोपाल के बीच लगातार स्वागत
इंदौर से भोपाल जाने के रास्ते में जीतू पटवारी का कई जगह पर स्वागत किया जा रहा है। जीतू पटवारी 12 बजे देवास में कार्यकर्ताओंं से मुलाकात करने के बाद सोनकच्छ, आष्टा और सीहोर होते हुए दोपहर 3 बजे भोपाल पहुंच रहे हैं। भोपाल पहुंचते ही जीतू का स्वागत किया जाएगा। जिसके बाद वह बैरागढ़, इमामी गेट बुधवारा, लिली टॉकिज, रोशनपुरा और लिंक रोड-1 से होते हुए पदभार ग्रहण समारोह में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुचेंगे। इस दौरान कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि इस पदभार ग्रहण समारोह में कमलनाथ और अजय सिंह व्यस्तता के कारण शामिल नहीं होंगे।