ब्रेड रोज़ सुबह सबके नाश्ते की प्लेट में होता है , लेकिन रोज़ बस ब्रेड बटर या ब्रेड जैम खाना कितना बोरिंग होजाता है। इसलिए हम लाये है आपके लिए एक नयी रेसिपी, जिसको खाके आपकी भूक मिट जाएगी और ब्रेड की रेसिपी में एक नया ट्विस्ट आएगा।
यह एक लजीज भारतीय डिश है जो आपके घर पर आसानी से उपलब्ध सामग्रियों की मदद से बनाई जा सकती है| आइए आपको बताते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में|
मसाला ब्रेड बनाने की सामग्रीः
4 ब्रेड स्लाइस
आधा कप मैदा
1/4 कप कॉर्नफ्लोर
आधा टीस्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 टीस्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
आधा टीस्पून धनिया पाउडर
आधा टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर
1 टेबलस्पून टोमैटो सॉस
नमक स्वादानुसार.
1 टीस्पून तेल
3/4 टीस्पून राई
1 इंच अदरक का टुकड़ा
3 कली लहसुन
3 हरी मिर्च, थोड़े-से करीपत्ते
1 टेबलस्पून चिली सॉस
आधा टीस्पून दरदरी कुटी हुई कालीमिर्च
3 टेबलस्पून पानी
गार्निशिंग के लिए हरा धनिया
10 काजू भुने हुए.
मसाला ब्रेड बनाने की रेसिपी:
मसाला ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड के किनारे काटकर इसे क्यूब्स शेप में काट लें|
मसाला पेस्ट की सारी सामग्री अच्छे से मिलाकर इसका बारीक पेस्ट बना लें|
कड़ाही में तेल चढ़ाएं, अब क्यूब शेप में काटे गए ब्रेड के टुकड़ों को पेस्ट से अच्छी तरह कोटिंग कर लें|
गर्म हो चुके तेल में इसको डालकर तल लें|
छौंक लगाने के लिए कड़ाही में एक टीस्पून तेल गरम करें इसमें राई का छौंक लगाएं|
अब बारीक़ कटा अदरक-लहसुन डालकर हल्का-सा भूनें, हरी मिर्च और करीपत्ता डालकर 1 मिनट तक भूनें|
चिली सॉस, कालीमिर्च पाउडर और पानी डालकर उबालें| इसमें फ्राइड ब्रेड डालकर अच्छे से मिक्स करें,
अब इसे बारीक कटे हरा धनिया और काजू से गार्निश करें और खाएं|
https://kisansatta.com/how-to-make-masala-bread/ #Food, #HealthyRecipe, #MasalaBread, #VeryTastyInFood food, healthy recipe, masala bread, very tasty in food In Focus, Life, Trending #InFocus, #Life, #Trending KISAN SATTA - सच का संकल्प