The second round of SSC examinations ended in a smooth arrangement, strict monitoring and transparency. After the examination, Education Min

seen from Germany
seen from United States

seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from United States
seen from Germany
seen from Hong Kong SAR China
seen from United Kingdom
seen from China

seen from Indonesia
seen from United States
seen from United States
seen from Germany

seen from United Kingdom
seen from United States

seen from United States
seen from United States
The second round of SSC examinations ended in a smooth arrangement, strict monitoring and transparency. After the examination, Education Min
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ
कॉपी में उत्तर लिखने की कला सुधारने के लिये सीबीएसई का नवाचार, मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं वेबसाइट पर जारी न्यूजवेव @ नईदिल्ली/कोटा
देश के 21 हजार 400 सीबीएसई स्कूलों में 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से प्रारंभ होंगी। गत वर्ष पेपर लीक की घटनाओं के बाद सीबीएसई ने इस वर्ष पेपर की त्रिस्तरीय सुरक्षा की है। बोर्ड सचिव अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, परीक्षा प्रातः 10ः30 से 1ः30 बजे तक होगी। प्रत्येक पेपर में प्रातः 10 बजे उत्तरपुस्तिका व 10ः15 बजे पेपर वितरित किये जाएंगे। इसलिये परीक्षार्थी 10 बजे से पूर्व परीक्षा केंद्र में प्रवेश अवश्य लें ले। परीक्षा की गोपनीय सामग्री की सुरक्षा निगरानी जियो टैग से की जाएगी। प्रत्येक परीक्षा हॉल में दो बच्चों की उपस्थिति में पेपर खोला जाएगा। पहली बार परीक्षाओं का लाइव वेबकास्टिंग किया जाएगा। परीक्षार्थी एप के जरिये अपने सेंटर का पता लगा सकते हैं। इस वर्ष रिजल्ट भी 7 दिन पहले घोषित कर दिये जाएगे। 2 मार्च को अंग्रेजी से अनिवार्य पेपर शुरू सीबीएसई परीक्षा में वैकल्पिक विषयों की संख्या अधिक होने से 12वीं बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 3अप्रैल,2019 तक अर्थात् 47 दिन तक चलेगी। हालांकि अधिकांश परीक्षार्थियों के लिये बोर्ड परीक्षा 2 मार्च को इंग्लिश के पेपर से शुरू होगी। मार्च माह में 5 को फिजिक्स, 9 को हिंदी, 12 को केमिस्ट्री, 15 को बायोलॉजी, 18 को मैथ्स, 28 को कम्प्यूटर साइंस, 30 मार्च को फिजिकल एजुकेशन का पेपर होगा। कॉमर्स संकाय में 6 मार्च को अकाउंटेंसी, 14 मार्च को बिजनेस स्टडी व 17 मार्च को इकोनॉमिक्स का पेपर होगा। इसके बाद 3 अप्रैल को परीक्षा समाप्त हो जाएगी। इन बातों का विशेष ध्यान रखें सीबीएसई ने नवाचार करते हुये सैंपल पेपर्स, मार्किंग स्कीम एवं मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं भी वेबसाइट पर जारी की हैं, इनको अवश्य देख लें। 12वीं बोर्ड परीक्षा में भी एनसीईआरटी बेस्ड सिलेबस पर ही अधिक फोकस करें। परीक्षा पैटर्न की बारीकियां समझने के लिये परीक्षार्थी प्रश्नपत्रों में पूछे जाने वालेे प्रश्नों के प्रकार एवं मार्किंग स्कीम को ठीक से समझें। सीबीएसई वेबसाइट पर दिए गए सैंपल पेपर्स से प्रश्नों के प्रकार को समझ लें। वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम दी गई है, जिससे प्रत्येक विषय के विभिन्न भागों के अंकों का महत्व समझ सकते हैं। जिस प्रश्न में विषय वस्तु कठिन और अंकों का महत्व कम हो, उसे छोड दें। प्रत्येक प्रश्न के उत्तर में शब्द सीमा एवं सटीक लेखनी पर विशेष ध्यान दें। परिभाषाएं मानक भाषा में लिखें और भौतिक राशियों को मात्रकों सहित लिखें, जिससे पूरे अंक मिल सकें। सूत्रों की व्युत्पत्ति से संबंधित प्रश्नों में स्टेप्स अर्थात पदों का ध्यान रखें। मॉडल उत्तर पुस्तिकाओं को जरूर पढ़ें कॅरिअर पॉइंट के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट देव शर्मा ने बताया कि 12वीं बोर्ड में अध्यनरत विद्यार्थी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहे हैं।ऐसे परीक्षार्थियों वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (एमसीक्यू) को हल करने की क्षमता तेज होती है। हालांकि इनकी लेखन क्षमता कम होने से कई प्रश्नों के उत्तर पूरे नहीं लिख पाते हैं। वे शॉर्टकट अपना लेते हैं, जो उचित नहीं है। उत्तर निर्धारित शब्दों में अवश्य लिखें। सीबीएसई वेबसाइट पर मॉडल उत्तर पुस्तिकाएं पढ़कर उत्तर देने की शैली को सुधार सकते हैं। पेपर से पहले देर रात तक नहीं पढें। लगभग 8 घंटे की नींद अवश्य लें। जंक फूड से बचें व ताजा फलों का सेवन करें। अभिभावक बच्चों में बोर्ड परीक्षा का भय पैदा न करें। दूसरे विद्यार्थियों के साथ कभी तुलना न करें। पढ़ाई में उनकी अच्छी बातों का जिक्र कर उनका मनोबल बढाएं। Read the full article